कौन हैं ‘धाकड़ गर्ल’ तन्वी कोलते? बिग बॉस मराठी की बनीं विनर

हाई वोल्टेज ड्रामा, थ्रिल और लड़ाई झगड़ों के बाद बिग बॉस 6 को अपनी मराठी विनर मिल गई है। महीनों की रेस के बाद एक्ट्रेस तनवी कोलते ने शो के विनर का खिताब अपने नाम किया। कई धुरंधर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए वह शो की विजेता बनी। उन्हें ₹15 लाख की प्राइज मनी के साथ लाखों के इनाम भी मिले। तनवी कोलते ने अपने दमदार गेम से सभी को इंप्रेस किया। शो में उनके निर पर्सनालिटी को देखते हुए उन्हें धाकड़ गर्ल का टैग मिला।

वह शो की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक थी। ऐसे में नॉन मराठी फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर बिग बॉस मराठी की विनर तनवी कोलते हैं कौन? तनवी कोलते 28 साल की हैं। वो महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली हैं। वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक राइजिंग एक्ट्रेस हैं। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह कई अलग-अलग स्टेज शो और ड्रामे में पार्टिसिपेट करती थी। इसी तरह उन्होंने शोबीज वर्ल्ड में कदम रखा। अब वह घर-घर में खास पहचान बना चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह पढ़ाई लिखाई में भी काफी आगे हैं।

तनवीर ने पुणे के सिंहगढ़ इंस्टट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस यानी एसआईटीएस से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री ली है। पढ़ाई के साथ छोटी उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वो कई ब्यूटी प्रेजेंट में हिस्सा लेती थी। उन्होंने मिस रत्नागिरी 2018 और मिस गोवा 2020 जैसे टाइटल्स भी अपने नाम किए हैं।

इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सुपर एक्टिव हैं। वह कई तरह के कंटेंट बनाती हैं। मगर तनवी का मानना है कि बिग बॉस मराठी सिक्स से उन्हें खास पहचान मिली है। बिग बॉस मराठी सिक्स में एंट्री से पहले तनवी एक फेमस मराठी टीवी शो लक्ष्मी निवास में अहम भूमिका निभा रही थी।

मगर बिग बॉस में शामिल होने के लिए उन्होंने अपना टीवी सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था। हालांकि यह फैसला उनके हक में फायदेमंद साबित हुआ और वह शो की विनर बन गई।

Leave a Comment