मुझे काम दो.. मेरी मजबूरी..!!” ‘आशिकी बॉय’ ने फैलाए हाथ !

इस हद तक मजबूर हुए आशिकी बॉय। सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द। हंसने वाले लोगों को दिया मुंह तोड़ जवाब। ना काम ना पैसा मजबूर हो गए थे राहुल रॉय। हालात का उड़ा मजाक तो भड़के एक्टर। ब्रेन स्ट्रोक के बाद बिगड़े हालात। किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ। फैंस को याद दिलाई इंसानियत। बॉलीवुड के फेमस आशिकी बॉय राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं।

लेकिन इस बार एक्टर पर हंसने की जगह फैंस के आंसू छलक आए हैं। इन दिनों कभी उन्हें शादी में गिटार बजाने को लेकर ट्रोल किया जा रहा था तो कभी अपना सूटकेस खुद उठाने को लेकर नेगेटिविटी का शिकार होना पड़ रहा था। लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट तक करना पड़ा और सफाई देते हुए अपने हालातों से लोगों को रूबरू कराना पड़ा।

जैसा कि सभी जानते हैं साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। अब राहुल रॉय की इसी फिल्म के गाने के रिकक्रिएशन में वो किसी कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान भी हो रहे हैं। बहुत से यूज़र्स उनका मजाक भी बना रहे हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं राहुल डांस करते हुए बिल्कुल भी कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे हैं। और एक्टर के अनुसार उन्होंने जो भी किया मजबूरी में किया। राहुल रॉय की एक अननोन कंटेंट क्रिएटर के साथ रील देखने के बाद फैंस के भी तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने कहा बेचारे राहुल रॉय के क्या दिन आ गए हैं? थोड़े से पैसे के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है? एक और यूजर ने लिखा राहुल रॉय का कितना बुरा दौर आ गया है। एक और यूजर ने लिखा लगता है जैसे उन्हें जबरदस्ती रील्स बनवाए जा रहे हैं। बिल्कुल भी इमोशन नहीं दिख रहे। इतना ज्यादा ट्रोल होने के बाद राहुल रॉय खुद सामने आ गए हैं और उन्होंने उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है जो लोग उनका मजाक बना रहे हैं। उनका जवाब सुन हंसने वालों के भी आंसू छलक आए हैं। जी हां, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो उन पर हंस रहे थे। वायरल वीडियो को एड्रेस करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है और यह आज के नहीं है।

यह उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मजाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। अगर आपको सच में इतनी चिंता है तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं। बता दें साल 2020 में राहुल रॉय को अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो गई थी। जिसके बाद इससे उभरने में उन्हें काफी वक्त लगा।

इसी के बाद से ही उन्हें फिल्मों में वापसी करने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस वायरल रील के बारे में बातें करते हुए राहुल रॉय ने स्वीकार किया यह वीडियो पूरी तरह से उनका चॉइस नहीं था। उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में बताया वायरल तो नहीं हुआ लेकिन मजबूरी हो गई थी। अब मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगा। आप सभी का धन्यवाद। राहुल के रीसेंट इमोशनल पोस्ट पर फैंस सुनकर जमकर सपोर्ट कर रहे हैं और हेटर्स को खूब खरीखोटी भी सुना रहे हैं।

Leave a Comment