आमिर खान ने एक दिन फिल्म को लेकर खोले कई राज। बताया क्यों है यह फिल्म खास? बॉलीवुड के मिस्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी की अपकमिंग फिल्म एक दिन इन दिनों चर्चा में है।
सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 1 मई को रिलीज होने जा रही है। जिसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कहानी एक शर्मीले लड़की की है जो अपनी सहकर्मी से प्यार करता है, लेकिन अपने जज्बात कभी नहीं कह पाता।
यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। एक दिन एक बहुत ही सरल, मासूम और सच्ची प्रेम कहानी है। आज के समय में फिल्मों में काफी गुस्सा देखने को मिलता है। यहां तक कि प्यार में भी लेकिन यह फिल्म उस पुराने दौर की तरह है जब प्यार बहुत साफ, सरल और भावनात्मक होता था।
इस कहानी में एक लड़का जो बहुत शर्मीला है, अपने आप पर भरोसा नहीं करता और अकेला रहता है। वह एक लड़की से बहुत प्यार करता है, लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता। अंदर ही अंदर उसे चाहता रहता है, लेकिन अपनी फीलिंग नहीं शेयर कर पाता।
यह एक बहुत ही ईमानदार और सच्ची फिल्म है जिसे बेहद प्यार और मेहनत से बनाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि जो चीज दिल से बनाई जाती है, वह हमेशा सीधे दिल तक पहुंचती है।
