हाल ही करिश्मा कपूर के ex पति संजय कपूर का निधन हुआ। जिसके बाद पिछले कुछ महीने से उनकी संपत्ति को लेकर कभी कुछ सामने आ रहा हैं। कभी करिश्मा कपूर का कोई दावा, कभी मां रानी कपूर का कोई बयान।
तो चलिए बताते है कि आखिर संजय कपूर की नेटवर्थ कितनी थी?प्रॉपर्टी की बात करें तो संजय कपूर आरके फैमिली ट्रस्ट के इकलौते ओनर थे. जिनके पास Aureus Investments Pvt Ltd के जरिए सोना कॉम स्टार में प्रमोटर की हिस्सेदारी है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर की कुल प्रॉपर्टी 10,300 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) से 13,000 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि सोना कॉम स्टार की मार्केट वैल्यू 31,000 करोड़ रुपये आंकी गई ह।
संजय और करिश्मा के बीच फाइनेंशियल सेटलमेंट हो गए थे ऐसे में करिश्मा कपूर को प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी से बाहर माना जा रहा है. हालांकि उनके बच्चे हकदार हैं. इसके अलावा संजय कपूर की सौतेली बेटी भी उसकी प्रॉपर्टी की हकदार होगी।
सफीरा जो प्रिया की पहली शादी से है. अब सफीरा को संजय कपूर की संपत्ति में से हिस्सा मिलेगा या नहीं, ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि उनका नाम वसीयत में मौजूद है या नहीं।
