फिल्म इंडस्ट्री में सस्टेन करना वैसे ही मुश्किल है। और फिर जब आपकी एक उम्र हो गई हो, आप पर बुढ़ापा झलक रहा हो, तो काम मिलना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। और फिर आप अपनी जिंदगी चलाने के लिए जैसे तैसे कोई ना कोई काम ढूंढ लेते हो जिससे कुछ पैसा बन जाए तो फिर यह दुनिया जज करने लगती है।
ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर राहुल रॉय के साथ। पिछली कुछ वीडियोस उनके सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो वो थी जहां राहुल रॉय पथरीले रास्ते पर अपना ही लगेज उठाकर चल रहे थे। तब लोगों ने कहा ऐसी भी क्या मजबूरी थी और अब राहुल रॉय कीएक इन्फ्लुएंसरर के साथ कुछ वीडियोस और रील्स सामने आई है और इन वीडियोस और रील्स को सोशल मीडिया ऑडियंस ने क्रिंज कह दिया है। उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अब राहुल रॉय ने फाइनली सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें यह सब काम भी करना पड़ रहा है। सर्वाइव करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कुछ लीगल केसेस हैं जिसका पैसा उन्हें देना पड़ता है।
यह केसेस से पहले के हैं और जैसे तैसे वह सर्वाइव करने की कोशिश कर रहे हैं। आप मुझे जो जज कर रहे हो और मुझेजो ट्रोल कर रहे हो यह आपके बारे में बहुत कुछ कह जाता है मेरे बारे में नहीं और अगर कुछ करना ही है मेरे लिए तो अच्छा काम ढूंढ कर दो ताकि मुझे इस तरह का काम नहीं करना पड़े। ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुझे एक्टिव रहना जरूरी है। मुझे काम करते रहना जरूरी है और मुझे यह करना अच्छा लगता है।
इसीलिए मैंने यह काम किया। मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं था। मैं जब तक जिंदा हूं, मैं काम करते रहना चाहता हूं ताकि मेरा दिमाग चलता रहे। हां, इस तरह की जब सोशल मीडिया पर जजमेंट होती है, तो उससे थोड़ा-थोड़ा दुख कभी हो जाता है, लेकिन यहचीज मुझे काम करने से नहीं रोक सकती है।
राहुल रॉय के इस पोस्ट के बाद उन्हें काफी सपोर्ट मिला है फिल्म इंडस्ट्री से और फिल्म इंडस्ट्री के काफी एक्टर्स सामने आए हैं। जिन्होंने राहुल रॉय उनके सपोर्ट में कमेंट किया है। इसमें सोनू सूद, फरा खान, अर्चना पुरन सिंह, एक्टर प्रशांत नारायणन भी शामिल है। जिन्होंने कहा है कि बिल्कुल सही है। आपको जो पसंद है वह आप कर रहे हैं। इसके लिए आपको ना शर्मिंदा होने की जरूरत है ना ही किसी को सफाई देने की जरूरत है।
और जो दुनिया जज कर रही है वह लोग तो वैसे ही फेसलेस है। जिनके पास काम नहीं है वो ही इस तरह की हरकतें करते हैं। एटलीस्ट बंदा इस उम्र में इस स्थिति में भी मेहनत करने के लिए तैयार है। चाहे कितनी ही फाइनेंसियल और हेल्थ प्रॉब्लम्स होगी उसके बावजूद भी उनका फोकस काम पर है। ट्रोलिंग सिर्फ उन्हें तोड़ने के लिए की गई लेकिन वह टूटे
