सर्वाइवल हॉरर वीडियो गेम फ्रेंचाइज रेसिडेंट एविल पर जैक क्रेगर ने इसी टाइटल से फिल्म बनाई है। इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म की थीम वीडियो गेम जैसी है मगर कहानी अलग है। जैक क्रेगर की वेपन्स में काम कर चुके ऑस्टिन अब्राहम्स इसमें लीड रोल में है। वो मेडिकल कूरियर मैन के रोल में है। यही किरदार अपने सर्वाइवल की जद्दोजहद करता नजर आएगा।
फिल्म में जैक चेरी काली रीस और पॉल वाल्टर हॉसर ने भी काम किया है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज़ होगी। साल 1995 की सुपर नेचुरल फेंटसी कॉमेडी फिल्म कैस्पर पर लाइव एक्शन सीरीज बनने जा रही है। फिल्म की तरह डिज्नी की इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी स्टीवन स्पुलबर्ग हैं। इसे रॉब लेटरमैन डायरेक्ट करेंगे। जल्द ही मेकर्स इसकी कास्टिंग शुरू करेंगे।
सलमान खान फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। द फैमिली मैन के मेकर्स सिराज एंड डीके के साथ सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म कंफर्म हो गई है। पिंकविला के मुताबिक सलमान अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। इसमें सलमान एक ऐसे सुपर हीरो का रोल करेंगे जो अब रिटायर होना चाहता है। नॉर्मल जिंदगी जीना चाहता है। मगर हालात उसे चैन से रहने नहीं देते। सलमान पहली बार सुपर हीरो के रोल में पर्दे पर आएंगे। फिल्म की फीमेल लीड की तलाश अब भी जारी है।
टीम रामायण ने 13 अप्रैल को अपनी फिल्म का नया टीजर अमेरिका में हुए सिनेमाक में दिखाया। यहां फिल्म के पात्रों के कॉस्ट्यूम भी एग्बिट किए गए। हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी डीएनईजी के कंटेंट हेड पलक पटेल ने एक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया। इसमें रामायण के किरदारों के कॉस्ट्यूम वाला वो कमरा दिखा रहे हैं और बैकग्राउंड में एक धुन सुनाई दे रही है। हथियारों के टकराने की आवाज आ रही है। एक जगह जय श्री राम सुनाई पड़ रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि यह आवाज जटायु की होगी जो रावण से युद्ध करते हुए घायल हो जाते हैं। खुद यश ने भी सिनेमा कॉर्न में बताया था कि फिल्म का सबसे जबरदस्त रावण और जटायु के बीच होने वाला है। रिपोर्ट्स है कि जटायु के पात्र को अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है। इसलिए लोग इस वीडियो वाली आवाज को अमिताभ बच्चन की आवाज ही मान रहे हैं। तंबाबा 2 का स्केल बढ़ता नजर आ रहा है।
मिड डे के मुताबिक आलिया भट्ट इस फिल्म में कैमियो करने वाली हैं। मुंबई में बने फिल्म के ग्रैंड सेट पर वो 3 मई को अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनका रोल छोटा मगर असरदार बताया जा रहा है। सोहम शाह फिल्म के हीरो और नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन हैं। आदेश प्रसाद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज़ होगी। शाहरुख खान स्टार किंग की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। आउटडोर लोकेशन पर चल रहे शूट से कुछ वीडियोस फोटोस लीक हुए हैं। इनमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।
तस्वीरों में शाहरुख दो लुक्स में नजर आ रहे हैं। पहले में वो स्ट्रिप्ड शर्ट और ट्राउज़र्स में दीपिका के साथ सड़क पर दिख रहे हैं और दूसरे वीडियो में शाहरुख कार में बैठे हैं। उन्होंने हॉट ऑरेंज कलर की शर्ट पहनी है।
बैकग्राउंड में एक इंग्लिश सॉन्ग बज रहा है जो ऐड शरन का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि यह किंग का क्लाइमेक्स सीन है और ऐड शरन के इसी गाने पर शाहरुख इंटेंस एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस सीक्वेंस में कार चेस, गन फाइट और हैंड टू हैंड कॉम्बैट भी देखने को मिलेगा। इंटरनेट पर किंग की कहानी और क्लाइमेक्स से जुड़ी और भी थ्योरीज वायरल है। इस वीडियो के बाद जो सबसे ज्यादा पॉपुलर थ्योरी है उसके मुताबिक किंग की कहानी दो लाइन टाइमलाइन पर घटेगी। और दोनों फेज में शाहरुख अलग-अलग अवतारों में दिखेंगे। सेट से फोटो वीडियो और कहानी की डिटेल्स बाहर आई तो मेकर्स फौरन हरकत में आए।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और अपील की कि लीक्ड फोटो वीडियो पोस्ट ना करें। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की एसबीसी 63 का टाइटल अनाउंसमेंट एक जबरदस्त प्रोमो वीडियो के साथ किया जाएगा। अब खबर है कि प्रोमो की शूटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि प्रोमो के लिए मुंबई के एसआरपीएफ ग्राउंड पर एक लैविश कसीनो का सेट तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि एनिमल और स्पिरिट के प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेल्वराजन इसे तैयार कर रहे हैं और इसी से मेकर्स फिल्म का टोन सेट करेंगे जो डार्क और वायलेंट है। प्रोमो में सलमान को इस कसीनो में दुश्मनों से फाइट करते दिखाया जाएगा।
एक पोस्ट के मुताबिक प्रोमो में सलमान और नयनतारा के बीच जबरदस्त फेस ऑफ भी होगा और बाद में कहानी लव ट्रायंगल में तब्दील होगी। इस पोस्ट के मुताबिक सलमान इस सीक्वेंस में वायलेंट एक्शन करते दिखेंगे। उनके लिए देसी और इंटेंस फाइट सीक्वेंस डिजाइन किए गए हैं और इन्हें तैयार किया है एनिमल के एक्शन कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर ने।
एसबीसी 63 के डायरेक्टर वामसी पडिकली सलमान को इस फिल्म में ऐसे अवतार में दिखाना चाहते हैं जो पहले किसी ने नहीं ट्राई किया और इसकी शुरुआत वह प्रोमो से ही करने वाले हैं। धुआंधार बीजीएम के लिए पुष्पा के म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद और गुंटुनू कारम वाले थमन एसआ का नाम पढ़ने में आ रहा है। मगर यह सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं। मेकर्स ने इस बारे में अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। केसरिया पोशाक, पगड़ी, कुंडल, बड़ी-बड़ी मूछे, माथे पर तिलक और हाथ में तलवार। सलमान खान इस अंदाज में पहले कभी नहीं नजर आए। मगर आज 1 मई को रिलीज़ हुई रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में वो इसी रंग में दिखे।
इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया है। किरदार है वीर मराठा योद्धा और शिवाजी के अंगरक्षक जीवाजी महालय का। फिल्म में उनकी ग्रैंड ड्रामेटिक एंट्री के वीडियो फोटो इंटरनेट पर वायरल हैं। पब्लिक को सलमान का यह लुक पसंद आ रहा है। लोग कह रहे हैं पूरी फिल्म एक तरफ भाई की एंट्री एक तरफ। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, फरदीन खान, विद्या बालन और अमोल गुप्ते ने भी काम किया है। रितेश ही इसके डायरेक्टर भी हैं। प्रभास की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 4G के प्रीक्वल की खबरें आ रही हैं। 1 2 3 तेलुगु के मुताबिक मेकर्स इसे फ्रेंचाइज में तब्दील करना चाहते हैं।
मैत्री मूवी मेकर्स के सीईओ चेरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके प्रीक्वल का हिंट दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म के लीड की एक इमोशनल रोमांटिक स्टोरी है।
.इसमें कई लेयर्स हैं। स्टोरी में बड़ा गैप है जो हीरो की कहानी को जड़ों की तरफ ले जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फौजी के प्रीक्वल का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट का बजट ₹700 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में जया प्रदा, मिसुल चक्रवर्ती, अनुपम खेर और इमानवी ने भी काम किया है। अनु राघवपुरी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार रामचरण को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से इसकी लिखाई का काम चल रहा है। तेलुगु 360 के मुताबिक इसका फाइनल ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है। मिड मई में फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट का नरेशन होगा और अगस्त सितंबर में इसकी शूटिंग शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक सुकुमार इस फिल्म में रामचरण को यूनिक लुक में दिखाना चाहते हैं।
इसलिए पेदी के रिलीज़ के बाद रामचरण ब्रेक लेंगे और अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करेंगे। मैत्री मूवी मेकर्स जल्द ही यह फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेगी। सान्या मल्होत्रा स्टारर Netflix फिल्म पगलेट का सीक्वल कंफर्म हो चुका है।
वैरायटी इंडिया के मुताबिक सान्या मल्होत्रा सीक्वल में वापसी कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीक्वल पिछली फिल्म की कंटिन्यूएशन होगा या नहीं। मगर सीक्वल को भी उमेश भिष्ट ही डायरेक्ट कर रहे हैं। कंगना रनौत स्टारर क्वीन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मिड डे के मुताबिक फिलहाल इसकी शूटिंग साउथ मुंबई में हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल पिछली फिल्म का कंटिन्यूएशन नहीं बल्कि इस बार कंगना शहरी लड़की का रोल करेंगी। हालांकि किरदार का नाम रानी ही है और फिल्म का नाम क्वीन फॉरएवर बताया जा रहा है। इस बार रानी भारत के कई शहरों में घूमती नजर आएंगी। 3 महीने स्टार्ट टू एंड शेड्यूल में इसकी शूटिंग होगी।
