गले में गमछा.. बनियान…76 के नाना ने किया ऐसा काम

76 की उम्र में नाना पाटेकर ने जिम में बहाया पसीना। बुढ़ापे में दिए ऐसे फिटनेस गोल्स जिसने उड़ाए लोगों के होश। एक दो नहीं मिनटों में लगाए पूरे 15 ट्राईसेप डिप्स। गमछा बनियान में नाना ने दिए सॉलिड फिटनेस गोल्स। इंटेंस वर्कआउट का वीडियो देख कोई ठोक रहा सलाम। तो कोई खाने को लेकर पूछ रहा तरह-तरह के सवाल।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक वायरल हो रहा है। जिसमें नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में जिम में सॉलिड वर्कआउट कर सभी के होश उड़ा रहे हैं। इस उम्र में नाना पाटेकर के फिटनेस, एक्टिवनेस और इंटेंस वर्कआउट देख ना सिर्फ लोगों के होश उड़ रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक एक्टर की फिट बॉडी के राज को लेकर भी लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि फोटोग्राफर प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने 76 साल के नाना पाटेकर के तगड़े वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फिटनेस के अच्छे-अच्छे धुरंधरों के होश उड़ रहे हैं। आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि नाना पाटेकर शॉर्ट सफेद बनियान के साथ-साथ गले में गमछा डालकर एंजॉय करते हुए अपना वर्कआउट कर रहे हैं।

वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि 76 साल के नाना बिना पसीना बहाए बड़े ही आसानी से ट्राइसेप डिप्स मार रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि नाना एक-दो नहीं बल्कि इस वीडियो में पूरे 15 डिप्स मारते हुए और मुस्कुराते हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं नाना पाटेकर के वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए अतुल ने कैप्शन में दिग्गज एक्टर की तारीफ करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा। अतुल ने लिखा कि आहो नाना साहब आपने मुझे अपने फिटनेस गोल फिर से तय करने पर मजबूर कर दिया। यह हैशटैग नाना पाटेकर जी। वो 76 साल के हैं।

यह है वो ट्राइसेप डिप्स करते हुए। उन्होंने 15 किए। मैंने रिकॉर्डिंग देर से शुरू की। कभी-कभी मैं थोड़ा सुस्त हो जाता हूं। लेकिन वापस आते हैं नाना साहब पर। क्या गजब के महान व्यक्ति हैं? अब नाना पाटेकर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन की बात भी आ गई है। कोई 76 साल के नाना की फिटनेस का राज पूछ रहा है तो कोई प्योर वेजिटेरियन होने के बाद भी इस तरह की बॉडी और एनर्जी को लेकर भी सवाल करते हुए दिखाई दे रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं सितारे भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा उम्र तो बस एक संख्या है।

आगे भी किसी और ने लिखा वो पूरी तरह से शाकाहारी होने के बावजूद इतने पतले, दुबले और फिट हैं। अब आपके लिए भी शाकाहारी बनने का समय आ गया है। तो किसी और ने भी आगे लिखा, यह तो बहुत बढ़िया है। खासकर 76 साल की उम्र में।

वेल, कुछ और लोगों ने भी नाना पाटेकर को इंस्पिरेशन बताते हुए इस वीडियो पर खूब प्यार जताया। गौर करने वाली बात है कि फैंस के साथ-साथ इस वीडियो पर बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने भी क्लैप इमोजी के साथ-साथ नाना की फिटनेस को एप्रिशिएट किया है। इसके अलावा बैड बॉय बादशाह से लेकर डायना पटी ने भी नाना पाटीकर की वीडियो पर कमेंट कर ख्याल लुटाया है।

Leave a Comment