3 ईडियट्स फिल्म के मिलीमीटर ने का तुर्किश हसीना ने चुराया दिल ।

3 इडियट्स फिल्म के सारे किरदार तो आपको याद ही होंगे, इस फिल्म का हर एक किरदार खूब लोकप्रिय रहा है, उन जानेमान चहेरो में एक ऐसा भी किरदार था जो बिल्कुल नया होने के बावजूद लोकप्रिय रहा। वो किरदार था मिलीमीटर.

जब आप आज ये फिल्म देखते होंगे तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि यह मिलीमीटर का कैरेक्टर आज कहां है कैसा दिखता है? बता दे की मिलीमीटर अब बहुत बड़ा हो चुका है और बहुत ही हैंडसम दिखने लगा है।

मिलीमीटर का असल नाम राहुल है।राहुल कुमार हाल ही में एक बार फिर चर्चा में आए, जब दिल्ली की सड़कों पर एक पोर्ट्रेट फोटोग्राफर की नजर उन पर और उनकी पत्नी पर पड़ी। फोटोग्राफर ने जब इस कपल की सादगी और खूबसूरती देखी तो उसने उनसे एक फोटो शूट का आग्रह किया। इसके बाद इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के जरिए दुनिया को पता चला कि ‘3 इडियट्स’ का वह छोटा सा लड़का अब न केवल बड़ा हो गया है, बल्कि वैवाहिक बंधन में भी बंध चुका है।

बात करें राहुल कुमार की पत्नी की तो उनकी पत्नी का नाम केजिबान दोगान है, जो तुर्की की रहने वाली हैं। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत बेहद अनोखी है। केजिबान ने बताया कि उन्होंने बरसों पहले ‘3 इडियट्स’ फिल्म देखी थी और उन्हें मिलीमीटर का किरदार बेहद पसंद आया था।

फिल्म से प्रभावित होकर उन्होंने राहुल को सोशल मीडिया पर मैसेज किया और यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 14 साल पहले शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक फिल्म जो शिक्षा व्यवस्था पर आधारित थी, वह अनजाने में दो अलग-अलग संस्कृतियों और देशों के दिलों को जोड़ने का जरिया बन गई। इस साल 4 मई को दोनों ने शादी कर अपने इस लंबे रिश्ते को एक नया नाम दिया।

बात करें राहुल के वायरल वीडियो की तो राहुल जहाँ सफेद शर्ट और बेज पैंट में बेहद शालीन नजर आ रहे थे, वहीं केजिबान लाल रंग के भारतीय परिधान में किसी ‘देसी कुड़ी’ की तरह लग रही थीं। फोटोशूट के दौरान राहुल की विनम्रता ने फोटोग्राफर को भी प्रभावित किया। जब राहुल ने मजाक में पूछा कि क्या उनके माथे का टीका सही लगा है, तो वहां मौजूद हर शख्स उनकी सादगी का कायल हो गया।

राहुल कुमार के करियर की बात करें आज वे एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक और संगीतकार भी हैं। उन्होंने ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘कैंपस बीट्स’ जैसी मशहूर वेब सीरीज और ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राहुल ने यह साबित कर दिया है कि एक बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ सफर कड़ी मेहनत से एक मुकम्मल पहचान तक पहुँच सकता है।

Leave a Comment