चमड़ा’ पहन फंसी आलिया..!’राम’ बने रणबीर हुए ‘शर्मिंदा’..!!

आलिया भट्ट ने पहना चमड़े का ड्रेस। फैंस ने गंगूबाई को जमकर घेरा। पति रणबीर कपूर निभा रहे राम का किरदार। बीवी की हरकत ने मचा दिया बवाल। टीवी की अनुपमा ने आलिया को सुनाई खरी-खोटी। एक बार फिर सवालों के घेरे में आई कपूर बहू। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या इवेंट अपीयरेंस नहीं है बल्कि उनका एक वायरल लुक है। जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां तक कि टीवी की अनुपमा ने भी उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी है। चलिए पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

मामला शुरू हुआ मिलान फैशन वीक से जहां आलिया भट्ट ऑल ब्लैक ग्लैमरस लुक में नजर आई। वो वहां Gची की ब्रांड एंबेसडर बनकर पहुंची हुई थी और उनकी ड्रेस भी उसी लग्जरी ब्रांड ने डिजाइन की थी। पहली नजर में उनका लुक काफी स्टाइलिश और हाई फैशन लगा। लेकिन जैसे ही लोगों को ड्रेस की डिटेल पता चली, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया की यह ड्रेस लेदर की है। जानवरों के चमड़े से बनी हुई है और यहीं से शुरू हुआ पूरा विवाद। कई यूज़र्स ने इस पर सवाल उठाए और एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें उनके आउटफिट और एक्सेसरीज को लेकर एक्ट्रेस पर निशाना साधा जा रहा है।

अब ट्विस्ट तब आया जब टीवी शो अनुपमा फिल्म एक्ट्रेस रूपपाली गांगुली ने भी एक वायरल वीडियो को अपनी Instagram स्टोरी पर शेयर कर दिया। उन्होंने कुछ लिखा तो नहीं लेकिन उनका यह कदम लोगों के लिए काफी था अंदाजा लगाने के लिए कि वह कहना क्या चाह रही हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि रूपपाली भी इस लुक से खुश नहीं है और शायद वह भी लेदर ड्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रही हैं। दरअसल वायरल वीडियो में मौजूद शख्स ने आलिया भट्ट के लुक को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है जो लेदर ड्रेस आलिया ने पहनी है, वह छोटे बछड़ों की खाल से बनी हो सकती है।

साथ ही उनके बैग के डिजाइन पर भी सवाल उठा दिए हैं। इन दावों ने लोगों को और भी ज्यादा भड़का दिया है। वीडियो में गुची पर सांपों, मगरमच्छों, रेशम के कीड़ों, गायों, भेड़ों और बकरियों का शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं वीडियो में आलिया के ब्रांड कोलैबोरेशन और उनकी इमेज पर भी सवाल उठा दिए हैं। यूजर ने कहा कि एक तरफ आलिया कोएस्ट जैसे एनिमल वेलफेयर इनिशिएटिव से जुड़ी हुई हैं।

वहीं दूसरी तरफ ऐसे ब्रांड को प्रमोट करना कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा गलत है। यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार के आउटफिट पर इतना बड़ा विवाद हुआ हो। फिलहाल आलिया भट्ट ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है। लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच यह बहस जारी है। उनका कहना है कि फैशन में भी एथिक्स का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। L

Leave a Comment