सोशल मीडिया पर 2 करोड़ फॉलोवर्स और महज 30 साल की उम्र। दिखने में बला की खूबसूरत और हरियाणवी एक्ट्रेस में खास पहचान। लेकिन यह सब कुछ पल भर में गुमनाम हो गया। वो शोहरत की बुलंदियां, वो सपनों का आसमान सब धरा का धरा रह गया।
पीछे रह गई हैं सिर्फ दिव्यांका सिरोही की यादें। ऐसे मौके पर बॉलीवुड के बाबू मुशाय का फिल्मी पर्दे का डायलॉग असली जिंदगी का सच लगने लगता है कि हम सब तो इस रंगमंच की कठपुतली हैं। हमारी डोर ऊपर वाले के हाथ में है। कौन कब कैसे उठेगा कोई नहीं बता सकता।
ना दिव्यांका ने सोचा होगा ना उसके घर वालों ने क्योंकि अभी तो उसके सपनों की उड़ान शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात दिव्यांका की तबीयत अचानक खराब हो गई। चक्कर आए और वह जमीन पर गिर गई। इससे सिर पर गहरी चोट लगी। परिजन अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने घोषित कर दिया।
परेशानी तो यह तो इसका काम गाने वगैरह बनाने का। उम्र क्या रही? उम्र तकरीबन 30 के करीब है 30 अच्छा अचानक ऐसा क्या हुआ कि मतलब तयत खराब तयत दोपहर को बताइएगा मेरे जब खाना बनाया उसने भाई से कही है कि तू रोटी खा ले मैं तो खाऊं ना क्यों तुम क्यों ना खाओ क्योंकि मेरी इच्छा नहीं है मेरी तबीियत ठीक ना फिर भी उसने जबरदस्ती जो एक रोटी खवा दी है लेट गए हैं फिर ये फिर 7:00 बजे जो उसका स्टेडियम से फोन आ गया है भाई का बाल करने मैच खिलाने को चला गया है।
आके देखा तो ये कहानी मिली है कुछ नहीं वो ठीक थे बिल्कुल अच्छे से थे दोपहर खाना ववाना भी बनाया एकदम से फिर 7:00 बजे के आसपास तबीयत खराब सी हुई मैसेज भी किया भाई ने जा रहा था वो कहीं पे दीदी गेट बंद कर लेना मैसेज की रिप्लाई भी हो गया था ठीक है उसके बाद वो चले गए 10:00 बजे आए वो लगभग तो आके देखा वहां प्रॉब्लम थी। बुधवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हिंडन नूरनगर मोक्ष स्थल पर दिव्यांका का अंतिम संस्कार किया गया।
भाई हिमांशु सिरोही ने उन्हें मुखाग्नि दी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली और लाखों दिलों पर राज करने वाली एक युवा कलाकार का इस तरह अचानक चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया है।
दिव्यांका ने अपने करियर में 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया और मासूम शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया था।
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी फिल्मों की अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर भी थी। वह मूल रूप से बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहती थी। लेकिन अब सिर्फ दिव्यांका की यादें हैं। उनके अचानक यूं चले जाने से उनके लाखों चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबां आपकी
