ईरान के बीच मेलोनी का ट्रंप को झटका। ट्रंप का इटली पर पलटवार। मेलोनी के रवैया से हैरान हूं। रक्षा समझौता खत्म करने पर बोले ट्रंप। तो बड़ी खबर इजराइल, ईरान और अमेरिका में चल रहे के बीच जहां इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका दिया और अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी पर पलटवार किया है।
ट्रंप ने इतावली समाचार पत्र को बताया कि वह मेलोनी के रवैया से हैरान हैं। मेलोनी ट्रंप की मुख्य समर्थक रही हैं। लेकिन उन्होंने ईरान संबंधी ट्रंप के फैसले की आलोचना की। मेलोनी ने ट्रंप की तरफ से पोप लियो की आलोचना किए जाने को भी अस्वीकार्य बताया था। आपको जानकारी दे दें कि ट्रंप ने कोरियरे डेलासेरा के साथ साक्षात्कार में कहा है कि मेलोनी का सोच मेरे सोच से बहुत ही अलग था। ट्रंप ने ईरान की तरफ से अवरुद्ध स्टेट ऑफ हॉर्मोंस को फिर से खोलने में मदद करने से इंकार करने के लिए भी मेलोनी की निंदा की है।
ऑनलाइन पोस्ट किए गए इतावली लेख में उनके हवाले से यह कहा गया कि मैं मेलोनी से स्तब्ध हूं। मुझे लगा था कि उसमें साहस है लेकिन मैं गलत था। वाइट हाउस ने इन बयानों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। मेलोनी के कार्यालय ने भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। पोप लियो पर मेलोनी की टिप्पणियों की निंदा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने इसे अस्वीकार्य बताया और कहा कि को इस बात की परवाह नहीं है कि ईरान के पास है और अगर उसे मौका मिले तो वह 2 मिनट में इटली को उड़ा देगा। तो आपको जानकारी दे दें कि ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे यानी कि इटली दुनिया में सबसे अधिक ऊर्जा लागत का भुगतान करते हैं और स्टेट ऑफ हॉर्मोस के लिए लड़ने को भी तैयार नहीं है।
वे स्टेट ऑफ हॉर्मोस को खुला रखने के लिए डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है। ट्रंप ने जिस तरह से मेलोनी पर पलटवार किया है, उससे साफ समझ में आता है कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। पिछले महीने ही उन्होंने कोरियरे डेलासेरा को बताया था कि मेलोनी महान नेता हैं। लेकिन बीते मंगलवार को उन्होंने उन पर ऊर्जा सुरक्षा और ईरान को लेकर अमेरिकी प्रयासों का समर्थन करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया है। वहीं मेलोनी को उम्मीद थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके घनिष्ठ संबंध देश और विदेश में उनकी स्थिति को मजबूत करेंगे। लेकिन इसके बजाय यह एक राजनीतिक बोझ बनने का खतरा पैदा कर रहा है। अब लगभग 66% इतावली अमेरिकी नेता के बारे में नकारात्मक राय रखते हैं। वहीं सर्वेक्षणकर्ताओं का कहना है कि वाइट हाउस से मेलोनी के संबंधों के कारण पिछले महीने न्यायिक सुधार पर जनमत संग्रह में मेलोनी को हार का सामना करना पड़ा था। ईरान में चल रहे ने इटली में ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया है जो तेल और गैस आयात पर काफी हद तक निर्भर है।
वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजराइल के साथ रक्षा सहयोग समझौते को निलंबित कर बड़ा संदेश दिया है। यह कदम उन दोनों देशों के रिश्ते में आई खटास को उजागर करता है जो अब तक यूरोप में इजराइल के मजबूत सहयोगियों में गिने जाते थे। वहीं इटली सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उसने हाल के हफ्तों में इजराइल की लेबनान में सैनिक कार्यवाही की खुलकर आलोचना की थी। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों के घायल होने की खबरें भी सामने आई। वहीं स्थिति अब और भी तनावपूर्ण होती जा रही है जब इजराइली बलों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात इतावली सैनिकों के पास चेतावनी के तौर पर गोलीबारी की। जिससे एक सैन्य वाहन को नुकसान भी पहुंचा है।
वहीं मेलोनी ने साफ कहा है कि जहां मतभेद होते हैं, वहां कदम उठाना जरूरी होता है। उनके इस फैसले को एक बड़े कूटनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी आलोचना की थी। हालांकि इजराइली विदेश मंत्रालय ने इस फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया। मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक सुरक्षा समझौता नहीं बल्कि एक पुराना समझौता ज्ञापन है जिसका वास्तविक प्रभाव सीमित है और इससे इजराइल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम घरेलू राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है।
रोम के लुईस विश्वविद्यालय में राजनीतिक इतिहासकार लेरोनजो कोस्टलानी के अनुसार मेलोनी को आशंका है कि इजराइल ईरान तनाव और उसके आर्थिक असर को लेकर मतदाताओं का रुख बदल सकता है। इसीलिए उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। गौरतलब है कि यह रक्षा समझौता 2003 में सिलीवियो बलस्कोनी के कार्यकाल में हुआ था जो हर 5 साल में स्वतः यानी कि खुद ही निर्विनीकरण के तहत चलता रहा है। अब इटली का यह कदम वैश्विक कूटनीति में नए समीकरणों के संकेत दे रहा है। इस पर और जो कुछ भी अपडेट सामने निकल कर आता है,
