इस महिला को रात में फोन कर ट्रंप ने खोल दिए सारे राज !

दुनिया की सियासत में एक और बड़ा धमाका होने वाला है और इस बार कहानी में ड्रामा, कूटनीति और सीक्रेट फोन कॉल सब कुछ शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक ऐसा खुलासा किया है जिसने वेस्ट एशिया से लेकर साउथ एशिया तक हलचल मचा दी है।

मंगलवार को ट्रंप ने अचानक न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्टर कैटलीन डुनबोस को फोन किया। और वह भी किसी आम बातचीत के लिए नहीं। उन्होंने सीधे कहा इस्लामाबाद में ही रुको। 48 घंटे में बड़ा समझौता हो सकता है। यह सुनते ही सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई। कैटलीन जो पहले दौर की बातचीत कवर करने के लिए इस्लामाबाद आई थी, वापसी की तैयारी में थी।

लेकिन ट्रंप के 37 मिनट लंबे फोन कॉल ने पूरा खेल बदल दिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 18 या 19 अप्रैल को यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच दूसरी और बेहद अहम बैठक इस्लामाबाद में हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल कि इस समझौते के लिए आखिर पाकिस्तान ही क्यों? इस पर ट्रंप का जवाब भी उतना ही चौंकाने वाला था।

उन्होंने साफ कहां कि हम उन देशों को क्यों चुने जिनका इस जंग से कोई लेना देना नहीं। यानी पाकिस्तान की लोकेशन और उसकी भूमिका अब इस पूरे इक्वेशन में बेहद अहम हो गई है। इतना ही नहीं ट्रंप ने आसिम मुनीर की खुलकर तारीफ की और भरोसा जताया कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ गलत नहीं करेगा।

यह बयान अपने आप में कई संकेत दे रहा है। क्या पाकिस्तान अब इस डील का बड़ा प्लेयर बनने जा रहा है? लेकिन असली मुद्दा अभी भी वही है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम। ट्रंप ने दो टूक कहा। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि ईरान के पास कभी भी ना हो।

यानी पूरी बातचीत का फोकस सिर्फ और सिर्फ एक ही टारगेट पर है। इस बीच कैटलीन डोन बोस जो वाइट हाउस कवर करने वाली और पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं।अब इस्लामाबाद में ही डटी हुई है। क्योंकि उन्हें पता है कि आने वाले घंटे इतिहास बदल सकते हैं।

Leave a Comment