देश की टॉपर बनी गुनिका 99.6% लाने के लिए क्या किया ?

15 अप्रैल 2026 वो दिन जब लाखों स्टूडेंट्स के हाथों में पसीना और दिलों में धड़कन तेज थी। हर कोई बस एक ही बटन दबा रहा था रिफ्रेश। लेकिन जब फरीदाबाद की गुनिका खुराना ने अपना रिजल्ट देखा तो वह सिर्फ पास नहीं हुई थी। उन्होंने 99.6% के साथ इतिहास रच दिया था। टॉप करने से कुछ महीने पहले यही गुनिका अपने प्रीव बोर्ड एग्जाम से एक रात पहले फूट-फूट कर रो रही थी।

आखिर कैसे एक नर्वस स्टूडेंट बनी देश की टॉपर? चलिए बताते हैं गुनिका खुराना की स्टोरी। अक्सर टॉपर के पीछे पेरेंट्स और कोचिंग का बोझ होता है। पर गुनिका की कहानी अलग है। शिव नारद स्कूल की इस छात्रा का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन पर कभी भी पढ़ाई का प्रेशर नहीं डाला। गुनिका कहती है, मेरे पेरेंट्स बहुत ही सपोर्टिव थे।

उन्होंने कभी दबाव नहीं बनाया। पर मेरे मन में हमेशा एक बात थी। मुझे कुछ ऐसा करना है कि उन्हें मुझ पर गर्व हो। यही वह खामोश जिम्मेदारी थी जिसने उनकी तैयारी की नींव रखी। उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत बोर्ड क्लास में नहीं बल्कि नाइंथ से ही शुरू कर दी थी। अगर आप सोचते हैं कि गुनिका 18-18 घंटे पढ़ती थी तो आप गलत हैं। गुनिका घंटों की बजाय टू डू लिस्ट पर भरोसा करती थी।

सिर्फ 3 घंटे की फोकस पढ़ाई करती थी। 6 घंटे की डेली कंसटेंसी करती थी और हर दिन अपनी पढ़ाई का रूटीन बनाकर अपना टारगेट पूरा करती थी। जिसकी वजह से वो देश की टॉपर बन पाई हैं। वेल गुनिका को देश की टॉपर बनने के लिए खूब बधाई।

Leave a Comment