गलत आदमी है, गलतकारी है, उसका साथ देना भी गुनाह है। और उसके साथ तो बस रहना ही निशान है। ये गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के भाई मुजफ्फर हसन हैं [संगीत] जो साफ कहते हैं कि गलत का साथ देना भी गुनाह है। इसलिए हम उसके साथ नहीं रहना चाहते थे। यानी सलीम वास्तिक का परिवार, उसके परिजन उसके साथ नहीं रहना चाहते थे। दरअसल गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम नाम से मशहूर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार की सुबह लोनी से उसके घर से गिरफ्तार किया।
मामला बताया गया लगभग 31 साल पुराना बच्चे के अपहरण, फिरौती और हत्या से जुड़ा। पूरा मामला हम आपको बताएंगे कि कैसे 31 साल पहले यह बच्चे का हत्याकांड हुआ था और कैसे कोर्ट ने सलीम वास्तिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन सबसे पहले जानिए कि इस पूरे मामले को लेकर सलीम वास्तिक के परिवार का क्या कुछ कहना है।
दरअसल सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद यूपी तक की टीम शामली के नानूपुरा इलाके में पहुंची। [संगीत] जहां सलीम वास्तिक का पैतृक घर है। यहां हमारी मुलाकात हुई सलीम वास्तिक के भाई मुजफ्फर हसन से। सलीम वास्तिक को लेकर जब भाई से सवाल किया गया तो वह साफ कहते हैं कि उनका सलीम वास्तिक से कोई लेना देना नहीं है। वह नहीं जानते कि वह क्या काम करता है। कहां है, क्या कर रहा है। वहीं सलीम वास्तविक को लेकर भाई ने साफ कहा कि गलत का साथ देना भी गुनाह है।
इसलिए हम उसके साथ नहीं रहना चाहते थे। दिल्ली से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी है आपको? नहीं जी मुझे तो आपसे पता लगा। मुझे तो पता ही नहीं ना मैं उनके उसमें काम में हूं और ना ही मैं उनकी से कोई जानकारी रखना चाहता और ना जानकारी है मुझे। ऐसा क्यों है जो आपका भाई था क्या? क्या क्या आप मैं उनमें बनती नहीं थी कुछ या कुछ गलत काम कार्य करता था इस वजह से? देखो जी जो गलत आदमी है गलत कार्य है उसका साथ देना भी गुनाह है और उसके साथ तो बस रहना ही निशान है। और वो यहां शामली से कब से गया हुआ है? कब छोड़ दिया उसने मकान?
मकान तो उसने छोड़ो हो गए होंगे। 25 30 साल हो गए होंगे। तो कोई उससे वास्ता मतलब नहीं है। जी महाराज है नहीं। मेरा तो कोई वास्ता मतलब है ही नहीं। औरों का मैं कह नहीं सकता। सलीम के परिवार में कितने आप भाई हो? कितनी बहें हैं? हम तीन भाई हैं, तीन बहने हैं। आप लोग क्या काम करते हो? मैं तो रंग का काम करूं तो अब तो कुछ करता ही नहीं मैं। ना मेरे बस का है अब कोई काम। तो सलीम कभी परिवार में उसने आने की सोची नहीं। दोबारा वापस यहां आया ही नहीं आपसे कभी। नहीं कभी आ जाता। मिलेगा चला जाता।
तो क्या काम कर रहा था हाल फिलहाल में? सलीम कुछ जानकारी हो तो। भजी मुझे क्या जानकारी है? अब मैंने तो सुना है के भाई वो उठाए धीरे का काम करे। अब मैं कुछ कह नहीं सकता इस बारे में जब सही नहीं मुझे पता है ना कोई जानकारी है मुझे इसकी सलीम की बीवी और बच्चे कहां रह रहे वो लोग नहीं रह रहे थे एक्स मुस्लिम नाम से मशहूर सलीम वास्तिक शामली के नानूपुरा इलाके का रहने वाला है। अब यूपी तक की टीम ने जब भाई से बातचीत की तो उन्होंने सलीम वास्तिक के [संगीत] साथ कोई भी संबंध कोई भी रिश्ता होने से साफ इंकार कर दिया। यानी परिवार की मानें तो सालों पहले ही उन्होंने सलीम वास्तिक से हाथ खड़े कर लिए और सलीम वास्तिक ने अपना घर लगभग 2530 साल पहले ही छोड़ दिया था।
तो परिवार का रिएक्शन आपने सुना लेकिन विस्तार से जानिए कि किस मामले को लेकर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी की गई है। सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान है। 20 जनवरी 1995 को [संगीत] 13 साल के संदीप बंसल का दिल्ली में अपहरण हुआ। लगभग 300 से ज्यादा की फिरौती मांगी गई और बाद में बच्चे की हत्या हो गई। 25 साल से सलीम वास्तविक फरार चल रहा था। 1997 में सलीम खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साल 2000 में जमानत पर जेल से बाहर आया सलीम खान। दावों की मानें तो जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद सलीम खान ने अपना नाम बदला। सलीम अहमद [संगीत] बन गया। लेकिन कुछ सालों बाद फिर सलीम अहमद से वो सलीम वास्तविक बना। 25 सालों से वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहा। पिछले दिनों सलीम वास्तिक चर्चा में तब आया जब 2 महीने पहले 27 फरवरी 2026 की सुबह दो भाइयों ने मिलकर सलीम वास्तिक के ऑफिस के अंदर घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
एक तरफ सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दोनों आरोपी एनकाउंटर में ढेर हुए वहीं दूसरी तरफ मौत को मात देते हुए सलीम वास्तिक अस्पताल से जिंदा लौटा। अब सलीम वास्तिक ने मौत को तो मात दे दी लेकिन वो पुलिस को मात नहीं दे पाया।
25 सालों से पुलिस जिस अपराधी की तलाश कर रही थी जिसे कोर्ट ने सजा सुनाई आजीवन कारावास की वो सलीम वास्तिक पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था। लेकिन शनिवार की सुबह लोनी में सलीम वास्तिक के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब इस मामले पर सलीम वास्तिक के भाई का भी यह बड़ा बयान सामने आया।
