बचपन के यार के लिए सचिन ने बढ़ाया हाथ विनोद कांबली की जान बचाने के लिए बना ‘स्पेशल ग्रुप’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली वर्तमान में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि उनके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के कुछ संकेत दिखाई दिए हैं। लेकिन उनकी रिकवरी अभी भी अधूरी है।

इस कठिन समय में उनके बचपन के दोस्त और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक विशेष बस ग्रुप में शामिल हुए हैं। जिसे करीबी दोस्तों द्वारा कामली के आर्थिक और भावनात्मक सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। मदद की इस मुहिम का नेतृत्व का कामली के पुराने मित्र और पूर्व एंपायर मार्कस कूटो कर रहे हैं। जिन्होंने कई पूर्व क्रिकेटरों और अभी चिंतकों को एक साथ जोड़ा है। कूटो ने बताया कि दोस्त बिना अपना नाम उजागर किए कामली की मदद आर्थिक कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी साझा किया कि कामली की याददाश्त अब कमजोर हो गई है। वे चीजों को केवल टुकड़ों में याद रख पाते हैं और कभी-कभी उनके लिए सामान्य दिनचर्या भी कठिन हो जाती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि कामली की स्थिति अभी भी नाजुक है। उनके ब्रेन में एक पुराना क्लॉट यानी कि थक्का जमा हुआ था जिसे इलाज में देरी होने के कारण अब हटाया नहीं जा सकता। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने का उच्च जोखिम है।

टूटो के अनुसार कामली ने शराब पीना छोड़ दिया है। लेकिन वे कभी-कभी राहगीरों या ऑटो चालकों से सिगरेट मांग लेते हैं। यह आदत उनके ब्रेन के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रही है क्योंकि इससे संतुलन बिगड़ने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। तमाम चुनौतियों के बीच कुछ उम्मीद की किरणें भी दिखी हैं।

कामली अब पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल पा रहे हैं और उन्होंने हाल ही में एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग भी पूरी की है। वे अपना ज्यादातर समय परिवार और बच्चों के साथ बिताते हैं। हालांकि याददाश्त की समस्या के कारण वे अक्सर अपनी दवाइयां लेना भूल जाते हैं। जिसके लिए उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment