राकेश बेदी ने क्यों ठुकरा दी थी ‘धुरंधर’?बेटी ने बदला मन और फिर ऐसी चमकी किस्मत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी हर तरफ आज छाए हुए हैं। उनकी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला रही है और उनका किरदार जमील जमाली घर-घर में मशहूर हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फिल्म ने उन्हें आज यह बुलंदियां दी है उसे उन्होंने लगभग ठुकरा दिया था। यह किस्सा शुरू होता है साल 2019 से जब निर्देशक आदित्य धर अपनी पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर रहे थे।

आदित्य ने राकेश बेदी को एक छोटे से रोल के लिए अप्रोच किया था। राकेश बेदी जिन्होंने दशकों से इंडस्ट्री को अपनी कला दी है। रोल की लंबाई को लेकर थोड़े हिचकिचा रहे थे। फरा खान के साथ एक मजेदार बातचीत में राकेश ने खुलासा किया। मैंने उरी के लिए मना कर दिया था। मुझे लगा था कि सिर्फ एक सीन के लिए सर्बिया जाना क्या सही होगा। रोल बहुत छोटा था और एक सीनियर एक्टर के तौर पर मैं कुछ बड़ा करना चाहता था।

जब राकेश बेदी इस उलझन में थे, तब उनकी बेटी रतिका ने अपने पिता को समझाया कि आज का दौर बदल रहा है और नए निर्देशकों के पास एक अलग विज़न है। रतिका ने कहा, “पादित्यधर एक नया और बेहद टैलेंटेड डायरेक्टर हैं।” आपको उनके साथ काम करना चाहिए। रोल छोटा हो या बड़ा क्या हुआ। राकेश की पत्नी ने भी रतिका का साथ दिया और तर्क दिया कि अगर अनुभवी कलाकार एक टैलेंटेड का साथ नहीं देंगे तो इंडस्ट्री कैसे आगे बढ़ेगी। अपनी बेटी और पत्नी के समझाने पर राकेश बेदी ने आखिरकार हामी भर दी। यही वह पल था जिसने उनके करियर के लिए धुरंधर के दरवाजे खोल दिए।

आदित्यधर के साथ शुरू हुआ यह छोटा सा सफर धुरंधर 2 तक आते-आते एक मिसाल बन गया। फिल्म में उनका डायलॉग बच्चा है तू मेरा आज घर-घर में फेमस हो चुका है। राकेश बेदी बताते हैं कि अब आलम यह है कि फैंस उनके पास फोटो खिंचवाने नहीं बल्कि अपनी आंखों के सामने यह डायलॉग सुनने आते हैं।

फरा खान ने जब रतिका से मजाक में कहा कि तुमने तो अपने पापा की किस्मत बदल दी। तुम्हें इनाम मिलना चाहिए तो रतिका ने हंसते हुए जवाब दिया बिल्कुल मैं तो पापा से Rang Rover लेने वाली हूं।

हालांकि यह एक पारिवारिक मजाक था, लेकिन यह सच है कि रतिका की उस सलाह ने राकेश बेदी को उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलता दी है। आज जब धुरंधर 2 अरबों की कमाई कर रही है, तो राकेश बेदी अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी को देते हैं।

Leave a Comment