बिग बॉस शो एक ऐसा शो है जो आए दिन विवादों से घिरा रहता है। बीते शुक्रवार को सलमान खान की गैर मौजूदगी में एकता कपूर ने शो होस्ट किया। इसमें वह घरवालों की जबरदस्त क्लास लगाती नजर आईं। वहीं एकता शो में वुमन इक्वलिटी की बात करती हुई दिखाई दीं। उन्होंने सारा अरफीन खान और चाहत पांडे को इक्वलिटी का पाठ पढ़ाया.
एकता ने कहा शो में मर्द और औरत बराबर हैं। कोई लड़की बिग बॉस जैसे शो में वुमन कार्ड नहीं खेल सकती हैं। वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। इसमें वह इक्वलिटी की बात करती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर माजरा क्या है?.
एकता कपूर ने घर की महिला कंटेस्टेंट्स को बताया कि इक्वलिटी क्या है। शो में उन्होंने कहा, ‘हम उस समाज में हैं जहां अब कोई लड़का या लड़की में फर्क नहीं करता है। वहीं बिग बॉस जैसे शो में तो दोनों को एक तराजू में तौला जाता है। आप पब्लिसिटी के लिए ये नहीं कह सकती हैं कि हम लड़की हैं तो लड़की से ऐसे बात मत करो। आप लोग इन बातों से बाकी लड़कियों और महिलाओं के लिए गलत स्टैंडर्ड सेट कर रही हैं.
वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भी जेंडर इक्वलिटी की बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आज भी महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाता है। आज अधिकतर कंपनियों के सीईओ पुरुष ही हैं। वह अच्छा कमा रहे हैं और उनसे कोई सवाल नहीं करता। लेकिन अगर कोई लड़की किसी कंपनी की सीईओ है तो उसकी काबिलियत पर सवाल उठाए जाते हैं। लोग समझते हैं कि महिलाएं कमजोर हैं। हम भी कंपनी की सीईओ बन सकती हैं और अपने दम पर परिवार को पाल सकती हैं.
हालांकि प्रियंका की इस स्टेटमेंट का एकता से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन ये तब वायरल हो रहा है जब हाल ही में एकता ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को इक्वलिटी का पाठ पढ़ाया। वहीं बिग बॉस में हर सीजन में ऐसे विवाद देखने को मिलते हैं। ये कोई नई बात नहीं है.