शाहरुख खान देश के उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक है जिनकी विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही कारण है कि दैडमी यानी ऑस्कर्स वाले समय-समय पर उन्हें शाउट आउट देते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दिलवाले दुल्हन्या ले जाएगा का जिक्र किया था। अब उन्होंने ओम शांति ओम से शाहरुख का सबसे आइकॉनिक डायलॉग पोस्ट किया है।
ऑस्कर ने ओम शांति ओम का वो वाला डायलॉग शेयर किया जहां शाहरुख मंच पर अवार्ड लेते हुए कहते हैं इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है। कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। आज आप सबने मुझे मेरी चाहत से मिलाया। थैंक यू। थैंक यू वेरी मच।
मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं कि आपने मेरे ख्वाबों को यकीन में बदल दिया। इतना कि आई फील लाइक द किंग ऑफ द वर्ल्ड। आज इस बात का भी यकीन हो गया है कि हमारी फिल्मों की तरह हमारी जिंदगी में भी एंड में सब ठीक हो जाता है। हैप्पी एंडिंग्स और अगर ठीक ना हो तो वो एंड नहीं होता है दोस्तों पिक्चर अभी बाकी है। ओम शांति ओम में शाहरुख के किरदार के पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है। पहले जन्म में वो एक जूनियर एक्टर होते हैं और दूसरे में बॉलीवुड के सुपरस्टार। जूनियर आर्टिस्ट रहते हुए वह बड़े सपने देखते हैं और एक रात शराब की बोतल लिए अवार्ड विनिंग स्पीच रिहर्सल करते हैं।
हालांकि फिर उनकी मौत हो जाती है। मगर उनका यह सपना अगले जन्म में जाकर पूरा जरूर होता है। बॉलीवुड सुपरस्टार रहते हुए जब वो अवार्ड जीतने जाते हैं तो वह मंच पर अपने पिछले जन्म की स्पीच याद आ जाती है। वो वहां वही दोहराते हैं जो कि फिल्म के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक है। ओम शांति ओम की इस स्पीच को फिल्म के बाहर भी लोग मोटिवेशन के तौर पर देखते हैं। ऑस्कर वालों ने इसे शेयर करते हुए लिखा किस्मत की एक खास बात होती है कि वह चूकती नहीं है। मजेदार बात यह है कि ऑस्कर ने फिल्म से शाहरुख की जो क्लिप इस्तेमाल की है उसमें वो फिल्म फेयर अवार्ड लेते हुए देख दिखते हैं। यह देखकर इंटरनेट पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही शाहरुख के ग्लोबल रीच की दाद भी दे रहे हैं। हफ्ते भर पहले ऑस्कर ने शाहरुख से जुड़ा एक और पोस्ट किया था। उसमें उन्होंनेयू मी एंड टस्कनी द हॉलिडे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ईट प्र लव मूवीस की तस्वीरें साझा की थी।
साथ ही लोगों से यह पूछा था कि इनमें से उनकी फेवरेट ट्रेवल सेंट्रिक रोमांस फिल्म कौन सी है? इस पर फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस काजोल ने जवाब दिया, मैं डीडीएलजे को वोट करती हूं। हालांकि कुछ चीजें ऐसी है जो सामने से नजर नहीं आती है। बैकग्राउंड से काम करती है। इंडिया को उसकी आबादी की वजह से दुनिया के सबसे अच्छे मार्केट्स में से गिनाlजाता है।
आपने देखा ही होगा कि विदेशी ब्लॉगर्स इंडिया में आकर ब्लॉगिंग करते हैं। क्यों? क्योंकि उससे रीच अच्छी आती है। इंडिया की बात करने वाली रील्स पोस्ट्स को दुनिया भर में बैठे इंडियंस देखते हैं। इससे व्यूज की संख्या बढ़ती है। व्यूज सीधे पैसे में कन्वर्ट होते हैं या कम से कम आपके दर्शकों की तादाद बढ़ा देती है।
इसीलिए इन दिनों कई विदेशी प्लेटफॉर्म्स इंडिया रिलेटेड कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। मसलन अकेडमी वाले शाहरुख खान पोस्ट को ही ले लीजिए। एकेडमी वालों को मालूम है कि जितनी व्यूअरशिप उनकी रेगुलर पोस्ट पर आती है, उससे कई गुना ज्यादा बार शाहरुख से जुड़ा यह पोस्ट देखा जाएगा। इसलिए इस चीज को हमें रोमांटिसाइज करने की बजाय एक बिजनेस मूव की तरह देखना और समझना चाहिए।
