जॉन अब्राहम की ‘फ़ोर्स-3’ आएगी विलेन बनेगा ये धाकड़, हिट एक्टर

पूरी जगन्नाथ और विजय सेतुपति की फिल्म स्लम डॉग 33 टेंपल रोड एक पेचीदा विवाद में फंस गई है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक पूरी जगन्नाथ पर तेलंगाना डिस्ट्रीब्यूटर्स से पहले के ऑर्बिट्रेशन में करीब ₹5 करोड़ का बकाया है और जब तक यह नहीं चुकाए जाते उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज़ मुश्किल हो सकती है। फिल्म पूरी हो चुकी है। शूटिंग, पोस्ट प्रोडक्शन और गाने सब तैयार हैं। लेकिन कोई प्रमोशनल मटेरियल या रिलीज डेट सामने नहीं आई है। एक दूसरा पक्ष यह भी कहता है कि यह देरी स्ट्रेटेजिक है।

तमिलनाडु चुनावों के बाद बेहतर विजिबिलिटी के लिए ट्रेड बॉडी का एक मेंबर यह भी कहता है कि पूरी पर कानूनी तौर पर रीपेमेंट की बाध्यता नहीं है क्योंकि फिल्में नॉन रिफंडेबल बेसिस पर बेची गई थी। मामला फिलहाल उलझा हुआ है। अनुभव सिन्हा की 80 थिएटरिकल रन के बाद 17 अप्रैल से Zee5 पर स्ट्रीम होने लगेगी। यह एक हार्ड हिटिंग कोर्ट रूम ड्रामा है जिसमें तापसी पन्नू एक लॉयर का किरदार निभाती हैं। वो एक ऐसा रेप केस लड़ती हैं जो देश दुनिया को हिला कर रख देता है। फिल्म एक दिन में 80 रेप केस रिपोर्ट होने की गंभीर सच्चाई को रेखांकित करती है। कान खुसरोती और मोहम्मद जीशान अयूब इस फिल्म में सर्वाइवर और उनके पार्टनर के रूप में हैं।

नसीरुद्दीन शाह, रेवती, सुप्रिया पाठक, मनोज पावा, कुमुद मिश्रा और सीमा पावा जैसे दिग्गज एक्टर भी फिल्म में हैं। तापसी पन्नू ने कहा था कि यह एक आसान फिल्म नहीं है लेकिन जरूरी फिल्म है। तेलुगु सिनेमा के वेटरन प्रोड्यूसर डायरेक्टर एमएस राजू अपनी अगली फिल्म के साथ एक सरप्राइज दे रहे हैं। उनकी नई फिल्म अगड़ एक मिस्टिक डिवाइन थ्रिलर है। हॉरर की दुनिया में उनका पहला कदम। फर्स्ट लुक पोस्टर में एक महिला का सामना 12 हाथों वाली एक डरावनी विशालकाय मूर्ति से होता दिखाई देता है। फिल्म 85 दिनों में अलग-अलग लोकेशनेशंस और स्पेशली डिज़ सेट्स पर शूट हुई है। 45 मिनट का वीएफएक्स काम इसे एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाता है। फिल्म की कास्ट में साईं कामाक्षी, भास्करला, श्रवण रेड्डी, उल्का गणेश और जेविका विजय कुमार जैसे नाम है। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नडा और मलयालम में एक साथ रिलीज होगी।

नेहा धूपिया की पहली इंटरनेशनल फिल्म 52 ब्रू का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज हो गया है। इजिप्ट के मशहूर फिल्म मेकर अली एल अराबी ने यह फिल्म डायरेक्ट की है। यह कमिंग ऑफ एज स्टोरी है। एक युवा भारतीय फुटबॉल फैन जो क़तर के 2022 फीफा वर्ल्ड कप तक एक माइग्रेंट वर्कर के रूप में पहुंचता है। नेहा इसमें पहली बार किसी जवान बेटी की मां का रोल निभा रही हैं। पूरी तरह डीग्लैम रोल कोई ग्लैमर नहीं। आदिल हुसैन उनके पति बने हैं और दोनों की पहली बार ऑन स्क्रीन जोड़ी बनी है। नेहा ने कहा डीग्लैंप होना मेरे लिए डर नहीं था बल्कि यह लिबरेटिंग था। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा के एक नाजुक दौर को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब अमिताभ बच्चन का उदय हुआ और राजेश खन्ना का स्टारडम घटने लगा तो खन्ना साहब ने इसे कभी जाहिर नहीं किया लेकिन उनके करीबी सब समझ सकते थे। प्रेम चोपड़ा ने कहा उनकी खामोशी शब्दों से ज्यादा कह देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि जो शख्स इतनी ज्यादा शोहरत का स्वाद चख चुका हो उसके लिए नया रोल स्वीकार करना कितना मुश्किल होता है। इस दौर में राजेश खन्ना और ज्यादा शराब के हवाले हो गए थे। जिसके बारे में पूरी इंडस्ट्री जानती है।

प्रेम चोपड़ा ने अमिताभ की तारीफ भी की कि वह जमाने के साथ बदलते रहे। लीड रोल की जगह मजबूत किरदार निभाने लगे और इसीलिए रिलेवेंट रहे। जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी सुपरहिट एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइज फोर्स का तीसरा पार्ट आ रहा है। भव धुलिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने खाकी द बिहार चैप्टर बनाई थी। फोर्स 3 में जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन सिंह का अपना किरदार दोहराएंगे।

हर्षवर्धन राणे इस फ्रेंचाइज़ में एक नए किरदार के साथ एंट्री करेंगे। जिनके किरदार की डिटेल्स अभी पर्दे में है। तानिया मानिकतला फीमेल लीड होंगी। जॉन ने कहा हर्ष में वो एनर्जी, प्रेजेंस और भूख है जो एक एक्शन हीरो के लिए चाहिए। इस फिल्म का म्यूजिक रवि बसूर देंगे और इसके लिए गाने इरशाद कामिल लिखेंगे।

फिल्म 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी। भव धुलिया के लिए भी यह फिल्म खास है क्योंकि उन्होंने पहली वाली फोर्स में क्योंकि उन्होंने पहली वाली फिल्म में लेट निशिकांत कामत के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

Leave a Comment