इज़रायल पर मधुमक्खियों का हमला, कुरान में लिखा हो रहा सच?

दक्षिणी इजराइल के आसमान में अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। नीतिवोट शहर की सड़कों पर अफरातफरी मच गई। गाड़ियां रुक गई और लोग भागने लगे। वजह थी हजारों की संख्या में हमला करती मधुमक्खियां। इससे पहले तेल अवीब में भी कौवों के बड़े-बड़े झुंड देखे गए थे। सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि यह तबाही के संकेत हैं जिसका जिक्र बाइबल और कुरान में भी मिलता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक एक विशाल झुंड शहर के ऊपर मंडराने लगता है और फिर लोगों गाड़ियों यहां तक कि खुले इलाकों में मौजूद हर चीज पर टूट पड़ता है। कुछ लोगों को डंक लगने की खबरें हैं। वहीं हालात इतने बिगड़ गए कि स्थानीय प्रशासन को स्पेशल रेस्क्यू और कंट्रोल टीमें भेजनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस झुंड की वजह से आसपास के कुछ छोटे एयर फील्ड्स पर उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का अचानक आना सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन गया।

अब बड़ा सवाल है कि क्या यह सिर्फ एक प्राकृतिक घटना है या फिर कोई बड़ा संकेत। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूज़र्स इसे बाइबल से जोड़ रहे हैं। जहां यशाया 7 18 का हवाला दिया जा रहा है। जिसमें मक्खियों और मधुमक्खियों को ईश्वर के इशारे पर आने वाली शक्तियों के रूप में बताया गया है। वहीं कुछ लोग इसे कुरान की सूरह अल आराफ से जोड़ रहे हैं। जहां बाढ़, टिड्डियां, कीड़े-मकोड़े और मेंढकों को चेतावनी का संकेत कहा गया है। यह पहली बार नहीं है जब इजराइल में ऐसी अजीब घटनाएं सामने आई हैं। कुछ हफ्ते पहले ही तेल अवीफ के आसमान में हजारों कौवों का झुंड देखा गया था। जिसे भी कई लोगों ने अपशकुन और आने वाली तबाही का संकेत बताया था।

अब जरा इस रहस्य को वैज्ञानिक नजरिए से समझते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमक्खियों का इस तरह झुंड बनाकर हमला करना अक्सर स्वामिंग बिहेवियर कहलाता है। जब किसी छत्ते में रानी मधुमक्खी नई कॉलोनी बनाने लगते हैं तो हजारों मधुमक्खियां उसके साथ उड़ती हैं। मौसम में बदलाव, तेज गर्मी या आसपास के पर्यावरण में गड़बड़ी भी उन्हें असामान्य रूप से बना सकती हैं। यानी यह घटना डरावनी जरूर है लेकिन इसके पीछे प्राकृतिक कारण भी हो सकते हैं।

लेकिन टाइमिंग ने जो है वह टेंशन बढ़ा दी है। इजराइल पहले से ही कई मोर्चों पर तनाव में है। हमास हिजबुल्ला ईरान के साथ लगातार टकराव चल रहा है। ऐसे माहौल में इस तरह की घटनाएं लोगों के डर और अंधविश्वास को और बढ़ा रही हैं। फिलहाल इसका जवाब विज्ञान और विश्वास दोनों के बीच कहीं अटका हुआ है। लेकिन एक बात तय है इजराइल में हो रही अजीब घटनाएं लोगों के मन में डर और सवाल दोनों छोड़ रही हैं।

Leave a Comment