बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गोविंदा बीते काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा आए दिन उनको लेकर कोई न कोई बयान देती रहती हैं। इस कपल के तलाक की खबर भी सामने आने लगी थी।
लेकिन दोनों ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया तो सबको लगने लगा कि इनके बीच चीजें ठीक है। सुनीता आूजा ने कई इंटरव्यूज में कहा कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए। सुनीता आहुजा ने अभिषेक व्यास के YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर काफी बातें की। सुनीता आहुजा ने कहा, वह बेटा और भाई बहुत अच्छा है लेकिन पति के रूप में मुझे जो चाहिए जैसा मुझे थोड़ा पार्टी करने का शौक है बाहर डिनर करने का हॉलिडे पर जाओ लेकिन उसकी जिंदगी बस अपने परिवार की सेवा में है।
उस आदमी ने कभी मेवा नहीं खाया। वो 60 साल का हो गया है। लेकिन आज तक अपने लिए नहीं जिया। मुझे दुख होता है जब आप इतने बड़े सुपरस्टार हो। आपने जिंदगी क्या देखी? कुछ नहीं देखी। मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए लेकिन पति नहीं चाहिए। अब पछतावा करके क्या फायदा?
अब 40 साल बीत गया है तो अब सोचना भी गुनाह है। वहीं एक दो महीने पहले सुनीता आूजा ने अपने ब्लॉग में गोविंदा को माफ करने की बात की थी। सुनीता ने कहा था अगर गोविंदा बदल जाते हैं और उनके मन मुताबिक अपनी जिंदगी जीते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगी।
सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा को सिर्फ अपनी मां से डर लगता था। पर उनके गुजर जाने के बाद वह बेफिक्र हो गए। उनकी संगत अच्छी नहीं है। वह जिन लोगों के बीच उठते बैठते हैं, वह सही नहीं है।
