फरदीन को मिला औलाद खोने का दर्द। एक हादसा लाया फरदीन नताशा की जिंदगी में भूचाल। जुड़वा बच्चों के स्वागत में जुटे थे मुमताज के बेटी दामाद। तभी एक झटके में छिन गई कपल की खुशियां। मां के पेट में ही बच्चों ने तोड़ा दम। तो सदमे से टूट गई नताशा। किसी भी माता-पिता के लिए जिंदगी के सबसे दर्दनाक पलों में होता है अपनी औलाद को खोना।
इसी दर्द से बॉलीवुड के जानशीन फरदीन खान और उनकी बीवी नताशा माधवानी भी गुजर चुके हैं। फरदीन खान आज दो खूबसूरत बच्चों के पिता हैं। बेटी दिया और बेटे अज़ारियस ने उनकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर दिए हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दिया और अज़ारियस के पिता बनने से पहले फरदीन अपने दो बच्चों को खो चुके हैं। दुख की बात तो यह है कि अपने बच्चों को दुनिया में वेलकम करने से पहले ही फरदीन और उनकी पत्नी नताशा ने उन्हें हमेशा हमेशा के लिए खो दिया था। यह किस्सा आज से लगभग 15 से 16 साल पुराना है। जब फरदीन और नताशा शादी के 6 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे थे। नताशा जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। अपने बच्चों को वेलकम करने के लिए वह बेहद एक्साइटेड थी। लेकिन यह खुशियां शायद कपल की किस्मत में नहीं थी। प्रेगनेंसी के छठे महीने में नताशा का मिसकैरज हो गया था। नताशा ने अपने जुड़वा बच्चों को कोख में ही खो दिया था और यह हादसा ना सिर्फ नताशा बल्कि फरदीन पर कहर बनकर टूटा था। इस हादसे के बरसों बाद अपने एक इंटरव्यू में फरदीन ने इस बारे में बात की थी। तब फदीन ने खुलासा किया था कि वह आईवीएफ की मदद से पेरेंट्स बने हैं। लेकिन माता-पिता बनना उनके लिए आसान नहीं रहा।
उन्होंने आईवीएफ प्रोसीजर के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया था। फरदीन ने तब कहा था कि हमें बच्चे कंसीव करने में परेशानी हो रही थी इसलिए हमने आईवीएफ को चुना। हमारा मुंबई के डॉक्टर्स के साथ बहुत बुरा अनुभव रहा। नताशा को सच में बहुत परेशानी झेलनी पड़ी थी क्योंकि आईवीएफ आसान नहीं होता है। यह आपके शरीर और आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है। इसके आगे फरदीन ने बताया कि वह साल 2011 में लंदन शिफ्ट हो गए थे।
जहां एक बार फिर नताशा का आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू हुआ। लेकिन खुशियों के बेहद करीब पहुंचकर उन्होंने इसे खो दिया। फरदीन ने बताया था कि नताशा ने शुरुआती प्रेगनेंसी के दौर ट्विंस कंसीव किए थे। लेकिन हमने उन्हें 6 महीने में ही खो दिया। यह हमारे लिए बहुत कठिन था।
हालांकि फरदीन और नताशा को औलाद का सुख भी मिला। साल 2013 में कपल ने बेटी दिया को वेलकम किया। इसके बाद 2017 में कपल के बेटे अज़ारियस का जन्म हुआ। हालांकि फरदीन और नताशा की शादीशुदा जिंदगी अब बुरे दौर से गुजर रही है। बीते कुछ साल से फरदीन और नताशा साथ नहीं रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते में कभी ना भरने वाली दरार आ चुकी है। फरदीन मुंबई में तो नताशा लंदन में रहती हैं। हालांकि अपने बच्चों की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
