धुरंधर फिल्म में फिल्म मेकर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की बहुत चर्चा हुई। लेकिन धुरंधर 2 की एक पीक डिटेलिंग जो लोगों ने फिल्म देखते टाइम मिस कर दी। लेकिन अब उसी पीक डिटेलिंग की चर्चा सभी तरफ हो रही है। वो यह कि आदित्य धर ने धुरंधर 2 में शाहरुख खान को लेकर एक तंज भरी चीज की है। बहुत ही सॉफ्टली उन्होंने यह किया है। किसी को एहसास नहीं हुआ है।
लेकिन अब लोगों ने इस पीक डिटेलिंग को भी पकड़ लिया है और इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यही वजह है शाहरुख खान ने धुरंधर 2 के लिए एक शब्द तक नहीं कहा। अगर आपने धुरंधर 2 देखी है तो आपने अर्शद पप्पू वाला सीन देखा होगा जो फिल्म की स्टार्टिंग में आता है। जिसका मर्डर बहुत बुरी तरह किया जाता है। उसकी बॉडी को कार के बोनट पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया जाता है और उसका सिर काटकर सिर के साथ फुटबॉल खेली जाती है। इस सीन ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। और इसी वजह से अरशद पप्पू का किरदार सभी को याद आता है।
लेकिन क्या आपको याद है कि अरशद पप्पू को फिल्म में जब एक डॉन के रूप में इंट्रोड्यूस किया था तो उनका गेटअप क्या था? काला कुर्ता, काला चश्मा और गले में बहुत सारी ज्वेलरी। अरशद पप्पू के इस लुक को जब लोगों ने गौर से देखा तो उनके दिमाग में क्लिक हुआ कि इस तरह का लुक तो हमने और भी किसी सुपरस्टार पर देखा है। और फिर लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि शाहरुख खान ने मेटगाला में सेम यही लुक लिया था।
और यही लुक अरशद पप्पू को भी दिया गया है और तो और अरशद पप्पू भी फिल्म में पठान का रोल ही निभाते हैं और फिल्म में दिखाया गया है कि फिर कैसे बुरी तरह से अरशद पप्पू को मारा जाता है। तो कहीं ना कहीं अब इस सीन को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शाहरुख खान पर यह तंज कसा है आदित्यधर ने धुरंधर 2 में।
नोइंगली अननोइंगली अगर फिल्म में यह हुआ भी है तो शाहरुख खान को इस चीज से बुरा नहीं लगना चाहिए। क्योंकि यह ट्रेंड तो खुद शाहरुख खान ने ही शुरू किया है अपनी बैड्स ऑफ बॉलीवुड से। जहां पर उन्होंने आईआरएस समीर वानखेड़े का मजाक उड़ाया था अपनी सीरीज में वैसा ही एक किरदार रखकर।
