रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में है। एक्टर पहली बार अपने ससुर और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोगोण के साथ एक विज्ञापन में भी नजर आए। लेकिन इस विज्ञापन की चर्चा सिर्फ ससुर दामाद की जोड़ी ही नहीं बल्कि वीडियो के बैकग्राउंड में एक फिल्म के पोस्टर से भी हो रही है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम है बवंडर द टोरनेडो।
जी हां, फैंस का दावा है कि इस विज्ञापन के जरिए रणबीर ने यूबर ध्रुव राठी को निशाने पर लिया है। दरअसल ध्रुव राठी ने रणबीर की फिल्म धुरंधर की आलोचना करते हुए अपने वीडियो में एक काल्पनिक फिल्म ऑपरेशन बवंडर का नाम लिया था। इस कमर्शियल में रणवीर सिंह और प्रकाश पादुकोण पेमेंट के फायदों के बारे में बातें कर रहे हैं। एक सीन में दोनों थिएटर में बैठे हैं। जहां बैकग्राउंड में एक फिल्म का पोस्टर लगा है। पोस्टर पर रणवीर सिंह की फोटो है और फिल्म का नाम है बवंडर द टोरनेडो। फैंस ने तुरंत इसे ध्रुव राठी से जोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स विज्ञापन की बारीकियों की तारीफ कर रहे हैं। यूज़र्स लिखते हैं रणवीर ने ध्रुव राठी के बवंडर वाले जोक को उन्हीं पर पलट दिया है। यह कमाल की डिटेलिंग है। विज्ञापन में रणवीर अपने ससुर को पप्पा कहते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी अपने पिता को इसी नाम से बुलाती है। एक अन्य सीन में रणवीर हाथ में यूनिकॉर्न पकड़े हैं जिसे फैंस उनके गर्ल डैड यानी बेटी के पिता होने से जोड़कर देख रहे हैं।
आपको बता दूं कि यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पिछले वीडियो में यानी जो धुरंधर फिल्म के बाद सामने आया था उसमें और उसके सीक्वल को सत्ताधारी पार्टी का प्रोपेगेंडा बताया था। ध्रुव ने कहा था कि धुरंधर 2 मनोरंजन के लिए नहीं बनाई गई है बल्कि यह बीजेपी का सबसे महंगा चुनावी विज्ञापन है। जिसे देखने के लिए दर्शक ₹500 भी दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में नोटबंदी को सही दिखाने के दावों पर भी सवाल उठाए थे।
हालांकि ध्रुव राठी हर बार इसी तरीके के सवाल उठाते रहते हैं और लोग उन्हें जर्मन शेफर्ड तक बुलाते रहते हैं क्योंकि ध्रुव राठी एक तरफ़ा सरकार पर वीडियो बनाते रहते हैं। उन्हें बाकी पार्टियों में हुए घोटाले और बाकी पार्टियों में चल रहे गलत कामों को देखने की क्षमता उनकी खत्म हो चुकी है। ऐसा यूज़र्स कहते रहते हैं। फिलहाल फैंस ने तो पीक डिटेलिंग पकड़ ली है। लेकिन कहीं ना कहीं ऐसा भी लग रहा है कि बवंडर धुरंधर या रणवीर ने कर दिया है यहां पर ध्रुव राठी को रोस्ट।
