अशाताई के अंतिम संस्कार में आखिर क्यों नहीं आए शाहरुख खान और सलमान खान? घंटों तक चली अंतिम दर्शन की प्रक्रिया। कुछ मिनट्स निकालने में क्यों आई दिक्कत? फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल। बादशाह सुल्तान दोनों पर उठे सवाल। फाइनली अब आ ही गया जवाब। दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली और 13 अप्रैल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार से पहले आशा भोसले के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। फैंस परिवार फिल्म से लेकर म्यूजिक और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई बड़े फिल्म स्टार्स जैसे आमिर खान, विक्की कौशल, तबू, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ, आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन फैंस को कुछ खास चेहरों का इंतजार था जो आशा जी के बेहद करीब थे। शाहरुख खान और सलमान खान।
जी हां, कहा जाता है दोनों ही स्टार्स का आशा भोसले के साथ करीबी रिश्ता रहा है। लेकिन वो दोनों ही अंतिम दर्शन करने नहीं आए। जिसके चलते शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही इंटरनेट यूज़र्स के निशाने पर आ गए हैं। सवाल लगातार उठाए गए वो दोनों आखिर क्यों नहीं आए? अब इसका जवाब सामने आ गया है। कहा जा रहा है दोनों ही मेगा स्टार्स सिक्योरिटी रीज़ंस की वजह से नहीं आए। बता दें आशा भोसले के बेटे आनंद ने सोशल मीडिया पर लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि अंतिम संस्कार के वक्त भीड़ ना लगाई जाए। सब कुछ सुकून और शांति से हो जाए। जहां सलमान खान पर जान का खतरा है और उन्हें सरकार से वाई प्लस सिक्योरिटी भी मिली हुई है। सलमान और शाहरुख का स्टारडम किसी से छुपा नहीं हुआ है।
ये स्टार्स जहां भी जाते हैं लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है और भोसले परिवार को किसी भी तरह की भीड़ का सामना नहीं करना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यही वजह थी जिसके कारण शाहरुख खान और सलमान खान अंतिम दर्शन करने नहीं आ पाए। इसी बीच यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह अंतिम संस्कार के वक्त भले ही ना आ पाए हो लेकिन आशा जी की प्रेयर मीट में जरूर आएंगे और परिवार को सांत्वना देंगे। वहीं सोशल मीडिया पर बहुत से लोग बातें कर रहे हैं कि दोनों स्टार्स अंबानी की पार्टी में गए थे लेकिन अंतिम दर्शन करने नहीं आए। तो बता दें अंबानी परिवार के वेन्यू पर टाइट सिक्योरिटी का बंदोबस्त था।
अंबानीज ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। वहीं आशा जी का अंतिम संस्कार श्मशान भूमि में हुआ जो एक पब्लिक प्लेस है। वहां भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता। बता दें दोनों अंतिम संस्कार के वक्त नहीं आ पाए थे लेकिन उन्होंने आशा ताई को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि जरूर अर्पित की थी। जहां सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा था उन्हें। वहीं शाहरुख खान ने लिखा था कि आशा जी ने हमेशा उन पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया।
वो उन्हें बहुत याद करेंगे। इस पूरे विवाद में दोनों के भावुक पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिससे साफ जाहिर है कि उन्हें आशा ताई के जाने से कितना बड़ा झटका लगा है। उनके साथ-साथ आशा ताई के निधन से पूरा देश गम में डूबा हुआ है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए जा रहे हैं।
