जल्द आने वाला है बिग बॉस का 20वां सीजन। इस महीने की इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस के नए सीजन का आगाज। 19वें सीजन के बाद 20वें सीजन की तैयारी में मेकर्स शो की थीम से लेकर ऑन एयर मंथ की डिटेल्स हुई वायरल। टीवी से लेकर फिल्मी जगत के सितारे हो सकते हैं शामिल। सीजन की खबर के आते ही खुशी से झूमे फैंस। Coors टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस लाखों लोगों का मनपसंदीदा टीवी शो है।
हर सीजन को सक्सेसफुल बनाने से लेकर नए सीजन के आने तक का लाखों करोड़ों फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। जी हां, सक्सेसफुल 19वें सीजन के बाद बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरें है कि जल्द ही सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन के साथ धमाल मचाने वाले हैं। भाईजान का स्वैर, उनके डांटने और समझाने का तरीका, कंटेस्टेंट के साथ सलमान खान की बॉन्डिंग से लेकर वीकेंड के वॉर की मस्ती इस शो की यूएसपी मानी जाती है।
यही वजह है कि फैंस हर साल की तरह इस सीजन को देखने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 20वें सीजन के आने की खबरों ने ही फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। तो कब और किस महीने से शुरू होगा बिग बॉस का 20वां सीजन? तो किन-किन सितारों के शो का हिस्सा बनने की खबरें हो रही हैं वायरल? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले शो के ऑन एयर होने की बात करें तो खबरें हैं कि बिग बॉस का 20वां सीजन इस साल [संगीत] अगस्त या सितंबर से टीवी पर दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन इनसाइड खबरें यही इशारा कर रही हैं कि इस बार शो को पहले से ज्यादा ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है।
यही नहीं दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि बिग बॉस के 20वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर इसी साल जून के महीने में किया जा सकता है। तो वहीं शो की थीम को लेकर भी कई-कई दावे और खबरें सुनने को मिल रही हैं। खबरें हैं कि इस बार के सीजन की थीम सबसे हटकर और अलग होने वाली है। दावे किए जा रहे हैं कि इस बार की थीम रियलिटी वर्सेस डिजिटल दुनिया हो सकती है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी फिल्मी सितारों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
यानी कि इस बार घर के अंदर सिर्फ लड़ाई झगड़े ही नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएशन और पब्लिक इमेज की भी जंग छिड़ती नजर आ सकती है। बिग बॉस के 20वें सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी इंटरनेट की दुनिया में काफी बज़ बना हुआ है। टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े सितारों के शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आ रही हैं।
वायरल दावों के मुताबिक कुछ पॉपुलर टीवी एक्टर्स, यूर्स और Instagram इन्फ्लुएंसर्स को अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि इस बार का सीजन बेहद ही धमाकेदार होने वाला है।
