अवनीत कौर अपने ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लैमर्स लुक के लिए खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनके ग्लो अप को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने बोटॉक्स या कोई ट्रीटमेंट करवाया है। हाल ही में अवनीत कौर ने बोटक्स और सर्जरी की बातों पर खुलकर जवाब दिया है। तो क्या अवनीत कौर ने कराई है या ? एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बातें की है।
जी हां, लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्होंने या कोई ट्रीटमेंट कराया है और अब अवनीत ने खुलकर इसका जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि उनके लुक्स में जो बदलाव दिख रहे हैं, वह पूरी तरीके से नेचुरल हैं। उम्र के साथ हर इंसान के फीचर्स बदलते हैं और यही उनके साथ भी हुआ है। इंटरव्यू में अवनीत से पूछा गया कि जब आपका ग्लो अप हो जाता है तो लोग समझते हैं कि उसने जरूर सर्जरी करवाई है और बोटॉक्स करवाया है। क्या आपको भी ऐसे कमेंट्स आते हैं? इस पर अवनीत कौर ने कहा कि मैं सभी कमेंट्स नहीं देखती हूं लेकिन इस मामले में मैं यही बोलना चाहूंगी कि आप अपनी बचपन की फोटो देखो और अब अपनी देखो। आप लोग भी अलग दिख रहे होंगे। सब बड़े होते हैं।
हमारे फीचर्स थोड़े चेंज होते हैं। जैसे-जैसे बड़े होते हैं, आप एक अलग इंसान बनते हो और मेरे भी फीचर्स बहुत चेंज हुए हैं। मैं और भी बड़ी हो जाऊंगी तो हो हमेशा से थोड़ी ना दिखूंगी। यह सब बहुत नेचुरल है। मैंने कोई सर्जरी या बोटॉक्स नहीं कराया है। मैं बचपन से अब तक वैसी ही हूं। मेरी आंखें सेम है। मैं जैसी भी दिखती हूं, सब नेचुरल है मेरी मम्मी के कारण। अवनीत कौर ने बहुत छोटी सी उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।
बचपन से लेकर अब तक उनके लुक्स में आए बदलाव को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं। कई बार सर्जरी या बोटॉक्स कराने को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें भी सामने आई हैं। हालांकि अभिनीत हमेशा अपने काम और कॉन्फिडेंस पर फोकस रखती हैं और बोटॉक्स या सर्जरी पर अब उन्होंने सबको जवाब दे दिया है।
