तुर्की में ‘ऑप!रे- शन धुरंधर’!छोटा ‘दाऊद’ बना निशाना !

सलीम डोला वो नाम जिसने 90 के दशक में दिल्ली और मुंबई की में के धंधे से खलबली मचा दी थी। सालों तक अंडरग्राउंड रहने के बाद यह पुराना खिलाड़ी एक बार फिर पुलिस के हत्ते चढ़ा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतने साल बाद यह पकड़ा कैसे गया? दौद के साथ इसके कैसे संबंध रहे हैं और इसका असली खेल क्या था।

सलीम डोला कोई कल का आया अपराधी नहीं है। इसका इतिहास काफी पुराना है। 90 के दशक के आखिर में और 2000 के शुरुआती सालों में सलीम को चरस का किंग कहा जाता था।

उस वक्त इसका नेटवर्क इतना तगड़ा था कि पहाड़ों से आने वाली चरस इसी के जरिए दिल्ली और फिर वहां से दूसरे शहरों तक पहुंचती थी। कहा जाता है कि सलीम डोला ड्रग्स की दुनिया के बड़े सिंडिकेट्स से जुड़ा था। पुलिस की फाइलों में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज थे।

लेकिन यह इतना शातिर था कि पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी या तो जमानत पर बाहर हो जाता था या फिर अपनी पहचान बदलकर गायब हो जाता था। पिछले कुछ समय से यह दिल्ली पुलिस की रडार से बिल्कुल ही गायब था, जैसे इसने जुर्म की दुनिया ही छोड़ दी हो, लेकिन कहते हैं ना कि अपराधी चाहे कितना भी धूल उड़ा ले, उसके पैरों के निशान कहीं न कहीं छूट ही जाते हैं।

अब बात करते हैं ताजा मामले की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक खुफ़िया जानकारी मिली थी। खबर थी कि नशे का एक पुराना सौदागर फिर से एक्टिव हो रहा है। पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ी तो तार जाकर मिले सलीम डोला से।

सलीम अब काफी मुर्दराज हो चुका है, लेकिन अभी भी उसके इरादे पुराने ही हैं। पुलिस को पता चला कि वह अपनी लोकेशन बदल-बल कर रह रहा था। इसके बाद शुरू हुआ ऑपरेशन डोला। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाया और आखिरकार इसे ध दबोचा। सलीम डोला अंडरवर डॉन दौद इब्राहिम के खास सहयोगियों में से एक है। वह दौद का इतना करीबी है कि लोग उसे छोटा दौद इब्राहिम तक कहते हैं।

फिलहाल इसे तुर्की में गिरफ्तारी के बाद भारत लाया गया है। तुर्की और यूएई के अधिकारियों के बीच कूटनीतिक तालमेल के बाद डोला को मंगलवार सुबह भारत लाया गया। जब इसकी तलाशी ली गई और पूछताछ हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। यह ₹5000 करोड़ के ग्लोबल ड्रग कार्टेल का कथित मास्टरमाइंड है। पुलिस की पूछताछ में जो बातें सामने आ रही हैं, वह काफी चौंकाने वाली हैं। सलीम डोला केवल एक पेडलर नहीं था बल्कि वह नए लड़कों को इस धंधे में लाने का भी काम कर रहा था। अभी की ताजा अपडेट यह है कि सलीम डोला पुलिस की कस्टडी में है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे और कौन से बड़े नाम हैं। क्या वह अभी भी किसी बड़े इंटरनेशनल सिंडिकेट के साथ जुड़ा हुआ है या फिर यह उसकी अपनी कोई नई है। सलीम डोला की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं? इस पर हमारी नजर बनी रहेगी। आपको क्या लगता है? क्या सलीम डोला की गिरफ्तारी से के सिंडिकेट पर कोई बड़ा असर पड़ेगा?

Leave a Comment