पॉकेट मनी के लिए शुरू की थी मॉडलिंग, अब 120 करोड़ की मालकिन है एक्ट्रेस

सामंथा रुथ प्रभु न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स और अपने डांसिंग स्किल्स की वजह से भी बेहद चर्चा में।मलयाली और तेलुगु माता-पिता के घर जन्मी सामंथा रुथ प्रभु का पालन-पोषण तमिलनाडु में हुआ और उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया.

एक्ट्रेस ने 2007 में में रवि वर्मन की फिल्म ‘मॉस्कोविन कावेरी’ साइन की. हालांकि उनकी पहली बड़ी रिलीज गौतम मेनन की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘ये माया चेसावे’ थी.

फिल्म “ये माया चेसावे फिल्म तमिल फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ की रीमेक थी. ए.आर. रहमान म्यूजिक के कारण रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें दोनों भाषाओं (तमिल और तेलुगु) में ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री’ का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. उन्होंने 45 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें चार फिल्मफेयर पुरस्कार, दो नंदी पुरस्कार, छह दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (SIIMA) और तीन CineMAA पुरस्कार शामिल हैं.

2012 में एक्ट्रेस ने महिलाओं और बच्चों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से अपना स्वयं का NGO, ‘प्रत्युषा सपोर्ट’ भी शुरू किया. बता दे की सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर, 2025 को एक निजी समारोह में विवाह कर लिया. यह निजी विवाह समारोह कोयंबटूर स्थित ‘ईशा योग केंद्र’ के भीतर बने ‘लिंग भैरवी मंदिर’ में संपन्न हुआ

Leave a Comment