गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा जितने अपने लुक और अपनी शैली के लिए चर्चा में होती है उतनी ही अपने बयानों के लिए चर्चा में रहती है पिछले कुछ दिनों से सुनीता आहूजा गोविंदा के खिलाफ बहुत सारी बातें बोल चुकी है।
अब एक बार फिर सुनीता आहूजा का एक बयान जो कि उन्होंने मजाक मजाक में कहा था वह वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में लाफ्टर शेफ शो में सुनीता आहूजा ने एंट्री ली। इसी का प्रोमो अब वायरल हुआ है जिसमें सुनीता आहूजा इशारों इशारों में गोविंदा पर तंज कसत हुए नजर आ रही है।
इसी शो के दौरान सुनीता बोलती है कि जो हीरो होता है वह अंखियों से मारता है, लेकिन जब थर्ड पार्टी में चला जाता है तो वह घुटनों पर मारता है।
सुनीता की इस बात से फैंस का मानना है कि उन्होंने बातों-बातों में पति गोविंदा पर तंज कसा है. हालांकि, सुनीता का मस्तीभरा और चुलबुलापन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
