रणधीर कपूर ने एक्स-दामाद संजय कपूर को बताया था बदमाश,क्यों कहा थर्ड क्लास आदमी? जानिए किस्सा

रणधीर कपूर ने एक्स जमाई को बताया था अयाश। संजय कपूर को दिया था थर्ड क्लास आदमी का टैग। लगाए थे पराई औरतों संग रहने के इल्जाम। संजय के निधन के बाद वायरल हो रहे हैं पुराने किस्से। 12 जून को यूके में आखिरी सांस लेने वाले संजय कपूर को गुजरे हुए 6 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। 53 की उम्र में पोलो खेलते हुए मौत को गले लगाने वाले संजय के यूं अचानक चले जाने से बिजनेस वर्ल्ड के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी मातम पसरा हुआ है। तो वहीं करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के निधन के बाद से ही संजय की पास्ट लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। करिश्मा से तलाक से लेकर संजय की पहली पत्नी और तीसरी शादी के किस्से खूब सुनने को मिल रहे हैं।

लेकिन आज की रिपोर्ट में आपको बताएंगे कपूर खानदान के एक्स जमाई संजय कपूर के उस किस्से के बारे में जब संजय कपूर के एक्स ससुर यानी कि रणधीर कपूर ने उन्हें अय्याश बताया था। जी हां, आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्टर पिता रणधीर कपूर कभी नहीं चाहते थे कि संजय और करिश्मा की शादी हो। रणधीर कपूर करिश्मा और संजय की शादी के खिलाफ थे।

साथ ही बता दें करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में संजय पर दूसरी औरतों के साथ रहने तक के भी आरोप लगाए थे। गौर करने वाली बात है कि संजय कपूर के वकील ने तलाक के वक्त करिश्मा पर यह आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन और अरबपति संजय से सिर्फ पैसों के लालच में शादी की थी। तो एक्स दामाद संजय के इन आरोपों का जवाब देते हुए रणधीर कपूर ने कहा था हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं। हमें ना सिर्फ पैसे का आशीर्वाद मिला है बल्कि हमारा टैलेंट हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।

इतना ही नहीं रणधीर कपूर ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता कि कृष्ण उससे शादी करें। उसके सिस्टम में अय्याशी है और उसने कभी भी अपनी परवाह नहीं की। वह उसे धोखा देता रहा और दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। तो सुना आपने किस तरह से सालों पहले रणधीर कपूर ने संजय कपूर पर अय्याशी के साथ-साथ थर्ड क्लास आदमी होने के आरोप लगाए थे।

बहरहाल बात करें संजय कपूर की तो बता दें करिश्मा के एक्स पति का निधन 12 जून को यूके में पोलो खेलने के दौरान हुआ। खबरों के मुताबिक अपने मनपसंदीदा खेल को खेलते वक्त संजय के गले में अचानक मधुमक्खी चली गई थी। जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा आया और जिसके बाद डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया था। फिलहाल संजय के निधन को 6 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर फिलहाल कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

Leave a Comment