78 साल की अरुणा ईरानी को 2 बार हुआ गंभीर रोग,दोनों किडनी हुईं खराब, एक्ट्रेस के खुलास ने चौकाया !

अरुणा ईरानी का चौंकाने वाला खुलासा। एक नहीं दो बार कैंसर की चपेट में आई अरुणा। भारी पड़ा था कीमोथेरेपी ना करवाने का फैसला। गंजा होने के डर से अरुणा ने नहीं करवाई थी ट्रिटमेंट। तो कुछ ही साल में दोबारा लौटी जानलेवा बीमारी। पहले हो चुकी है दिग्गज एक्ट्रेस की दोनों किडनी फेल। मेडिकल साइंस का चमत्कार कहें या अरुणा ईरानी के हौसले और हिम्मत की मिसाल।

एक नहीं दो-दो बार अरुणा ईरानी ने दी है कैंसर को मार। जी हां, दो बार कैंसर से जंग जीत चुकी अरुणा ईरानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बरसों बाद ऐसे खुलासे किए हैं कि हर कोई दंग रह गया है। 78 साल की हो चुकी अरुणा अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बेहद कम मौकों पर ही वह पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं।

हाल ही में अरुणा एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी थी जिसमें उन्होंने अपने स्टारडम के दिनों को याद करते हुए कई पुराने किस्से शेयर किए। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा रहा कैंसर से उनकी दोहरी जंग का। अरुणा ने पहली बार खुलासा किया कि वह रोग का शिकार हो चुकी हैं और वह भी एक नहीं बल्कि दो बार। हैरानी की बात तो यह है कि एक बार बीमारी फ्री होने के बाद वह दोबारा उसकी चपेट में आई और वह भी अपने एक गलत फैसले की वजह से। गनीमत यह है कि दोनों ही बार वो इस बीमारी को मात देने में कामयाब रही हैं।

अरुणा ने बताया कि साल 2015 में उन्हें पहली बार ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था। लेकिन तब उन्होंने कीमोथेरेपी ना करवाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक दिन शूटिंग कर रही थी। पता नहीं मुझे कैसे पता लगा। पर मैंने बोला मुझे कुछ लग रहा है। डॉक्टर के पास गई। उन्होंने कहा नहीं बिल्कुल नहीं। मैंने कहा नहीं सर कुछ तो है। इसके आगे अरुणा ने कहा कि जांच में उनकी ब्रेस्ट में एक छोटी सी गांठ आई जिसे डॉक्टर ने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अरुणा ने इसे तुरंत हटाने पर जोर दिया। अरुणा ने आगे बताया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें ट्रिटमेंट लेने की सलाह दी। लेकिन बाल झड़ने और स्किन खराब होने के डर से उन्होंने मना कर दिया क्योंकि उस वक्त वो एक फिल्म में काम कर रही थी।

ऐसे में वो अपने लुक के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। अरुणा ने आगे बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि दवाई लेनी होगी। तो मैंने वही चुना क्योंकि मैं काम कर रही थी। सोचिए अगर बाल झड़ जाते तो शूटिंग कैसे करती। 2015 में अरुणा को पहली बार रोग हुआ जिसे उन्होंने मात भी दे दी। लेकिन अफसोस 5 साल बाद ही यानी साल 2020 में एक बार फिर कैंसर उनकी जिंदगी में लौट आया। अरुणा ने कहा कि कैंसर एक बार फिर मेरी जिंदगी में आ गया और इस बार मार्च 2020 में जब कोविड शुरू ही हुआ था। इसके आगे अरुणा ने बताया कि पहली बार जब उन्हें कैंसर हुआ तब उन्होंने ट्रिटमेंट ना करवाने की गलती की थी। जिसके चलते उनकी यह बीमारी लौट आई।

अगली बार उन्होंने ट्रिटमेंट करवाई और वो ब्रेस्ट कैंसर से दोबारा उभर गई। अरुणा ईरानी ने यह भी खुलासा किया कि साल 2022 में वह तीसरी बार गंभीर बीमार हुई जब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थी। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टर्स ने कहा कि बीमारी की वजह से उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह खुलासा कर भी चौंका दिया कि दोनों किडनी खराब होने के बाद भी उन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई और ना ही ट्रीटमेंट लिया। बावजूद इसके वह पूरी तरह से फिट एंड फाइन है। अरुणा ईरानी के इन शॉकिंग खुलासों ने हर किसी को चौंका दिया है।

Leave a Comment