गुजरात के जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं विजय रूणी उनका डीएनए मैच भी हो चुका है और राज्य के जो गृह मंत्री हैं हर्ष सांगवी इसकी जानकारी उन्होंने दी। विमान हादसे का शिकार हुए सैकड़ों लोगों के परिजन अभी भी डीएनए मैच होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों को शव सौंपे जा चुके हैं। रूपाणी का डीएनए मैच। राजकोट में अंतिम संस्कार। विमान हादसे में हुई थी निधन।
एआई171 की आखिरी उड़ान का शिकार आम लोग भी हुए और खास लोग भी। हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया। आज 11:10 पर उनके डीएनए का मिलान हुआ। करीब 1:00 बजे उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सूबे के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया अहमदाबाद गेटविक की फ्लाइट के हादसे में दुखद अवसान हुआ है। और खासतौर पर आज सुबह करीबन 11 10 को उनका डीएनए मैच हुआ है। राजकोट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों से लेकर आम लोग पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि परिवार को हर तरह की मदद दी जाएगी। आदरणीय माजी मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी साहब का डेड बॉडी उनका पार्थिव देह का क्रॉस वेरिफिकेशन डीएनए का हो गया है। और यह समाचार मिलते ही आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल साहब उनके गांधीनगर निवास स्थान पे जाके यह न्यूज़ दिया है। यह समाचार दिया है और साथ में उनको बोला है कि अब बाकी की जो कार्यवाही करना है राजकोट में उनका जो पार्थिव देह है किस तरह से ले जाना है और बाकी की अंतिम विधि के लिए वो परिवार जो तय करेगा उस हिसाब से पूरी राज्य सरकार सपोर्ट।
यह अजीब इत्तेफाक है कि रूपाणी ने लंदन जाने की यात्रा दो बार डाली थी और 12 जून को तीसरी बार फ्लाइट बुक की विजय रूपाणी अपनी पत्नी अंजलिबेन रूपाणी को वापस लाने और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। लेकिन किस्मत ने कुछ और तय किया था। रूपाणी भी विमान हादसे का शिकार हो गए।
