कहानी उस लड़की की जिसने तब एक्शन बोलना सीखा जब उसके साथ के बच्चे होमवर्क कर रहे थे। [संगीत] एक ऐसा नाम जिसने मुंबई की चकाचौंध में जन्म लिया लेकिन जिसके किस्मत की लकीरें दक्षिण भारत के सुनहरे सिनेमाई पर्दे पर लिखे जानी थी और यह बड़ी स्टार तमन्ना भाटिया की छोटी सी कहानी है। तमन्ना भाटिया फिल्मों के लिए जितना बड़ा नाम है, उतनी ही बड़ा स्टार हैं
ऐड के लिए भी। मिल्क ब्यूटी तमन्ना भाटिया का नाम देश के सबसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ा है। वहीं दूसरी तरफ मद्रास हाई कोर्ट से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया है। क्या विज्ञापन की दुनिया में तमन्ना की चमक कम हो रही है या यह सिर्फ कानूनी दावपेंच है। ब्रांड एंडोर्समेंट के एक केस में तमन्ना भाटिया की बड़ी हार हुई है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पावर सोर्स लिमिटेड के साथ लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। तमन्ना ने कभी कंपनी के लिए ऐड किए थे। तमन्ना ने आरोप लगाया था कि उसके और साबुन कंपनी के बीच विज्ञापन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी कंपनी ने उनके तस्वीरों का इस्तेमाल जारी रखा।
कॉन्ट्रैक्ट 2008 में साइन हुआ था। जिसके तहत तमन्ना ने अक्टूबर 2009 तक अपनी फोटो यूज करने की इजाजत दी थी। कंपनी को उसके फोटो साबुन के रैपर पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। तमन्ना सन्न रह गई यह जानकर कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी साबुन कंपनी उनकी फोटो का इस्तेमाल अपनी ऐड कैंपेन में करती रही। तमन्ना ने मद्रास हाईकोर्ट में 1 करोड़ हरर्जाने के साथ मानहानि का केस दायर किया। मद्रास हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया कि तमन्ना अपने दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय सबूत पेश नहीं कर पाई। कोर्ट ने 2017 के पुराने फैसले को बरकरार रखा जिसमें पहले ही एक मुकदमे को खारिज कर दिया गया था और अभी क्लियर नहीं कि तमन्ना लड़ाई आगे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगी या भूल जाएंगी कि किसी कंपनी ने चूना लगा दिया।
हालांकि तमन्ना की हार यह भी कहती है कि उन्हें 1 करोड़ मुआवजे नहीं मिलेगा लेकिन जीत यह है कि कंपनी आगे उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। हालांकि कोर्ट ने तमन्ना को 1 करोड़ का हर्जाना देने से साफ मना कर दिया। लेकिन इसका कारण यह था कि वह पुरानी 2010 और 2011 की तस्वीरों के इस्तेमाल को साबित नहीं कर पाई। कानूनन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कोई भी कंपनी किसी सेलिब्रिटी के फोटो इस्तेमाल नहीं कर सकती। तमन्ना भाटिया का करियर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है बल्कि ऐड वर्ल्ड का पावर हाउस भी हैं। 120 करोड़ के नेटवर्थ का एक बड़ा ब्रांड एनरोल्समेंट से आता है।
कुछ वक्त पहले कर्नाटक सरकार के साथ मैसूर सैंडल सोप का कॉन्ट्रैक्ट काफी चर्चा में रहा। हेरिटेज ब्रांड के साथ तमन्ना ने 6 करोड़ प्लस का कॉन्ट्रैक्ट किया जिस पर विवाद भी हुआ। कई टॉप अभिनेत्रियों को पीछा छोड़कर इतना बड़ा ब्रांड हासिल किया। पिछले महीने अन्या बिरला के प्रीमियर ब्यूटी ब्रांड का चेहरा बनाया गया। आज भी उनके पोर्टफोलियो में फेंटा शुगर कॉस्मेटिक आईआईएफएल फाइनेंस और वीएलसीसी जैसे दिग्गज ब्रांड शामिल हैं। दिल्ली की तमन्ना का एक्टिंग करियर महज 13 साल की उम्र से शुरू हुआ। उन्हें मुंबई के पृथ्वी थिएटर में एक नाटक के दौरान नोटिस किया गया था। 2005 में जब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से कदम रखा। फिल्म फ्लॉप रही लेकिन इसने उनके लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के दरवाजे खोल दिए। तमन्ना भाटिया की सिर्फ 15 साल की उम्र में जब पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो दुनिया ने कहा कि बस एक और चेहरा जो खो जाएगा। लेकिन उसे हारना पसंद नहीं था। वो निकली एक ऐसे सफर पर जहां भाषा के दीवारें नहीं सिर्फ टैलेंट का शोर था। उसी साल वह मशहूर गायक अभिजीत सावंत के गाने लफ्जों में कह ना सकूं में नजर आई जिसने उन्हें रातोंरात पहचान दिलाई। बॉलीवुड छोड़कर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में दांव लगाना तमन्ना भाटिया के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। तमन्ना मिल्क ब्यूटी के नाम से मशहूर हुई और करियर का टर्निंग पॉइंट बनी 2007 की तेलुगु फिल्म हैप्पी डेज। हैप्पी डेज ने उन्हें कॉलेज स्टूडेंट की धड़कन बना दिया।
तमिल फिल्म पहिया और अयान जैसे फिल्मों ने उन्हें तमिल इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्री बना दिया। सबसे बड़ा अचीवमेंट तब मिला जब साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एस एस राजामौली ने तमन्ना को कास्ट किया और अपनी मेगा फिल्म बाहुबली के लिए। 2015 की बाहुबली द बिगिनिंग उनके सक्सेस की बिगिनिंग नहीं थी लेकिन फिल्म [संगीत] ने पैन इंडस्ट्री फिल्म स्टार बना दिया।
एक निडर अवंतिका के कैरेक्टर के लिए एक्टिंग से लेकर तलवारबाजी ने सबको चौंका दिया और आज तमन्ना पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। उन गिनीचुनी एक्ट्रेस में से हैं जो तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में बराबर सक्सेस हासिल की। तमन्ना भाटिया का वो एक गाना जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही लूप पर सुन रहे हैं। वो फिल्म है स्त्री 2 का सुपरहिट ट्रैक आज की रात। S3 2 को रिलीज हुआ अरसा हो गया। लेकिन तमन्ना के उस गाने आज भी थिएटर से लेकर रील्स तक कब्जा कर रखा है।
