संजय कपूर के निधन से करिश्मा कपूर को तगड़ा झटका, हर महीने मिलते थे लाखों, निधन के बाद सब बंद !

अरबों के मालिक थे संजय कपूर। तलाक के बाद करिश्मा को हर महीने देते थे मोटी रकम। बच्चों की परवरिश के लिए लो को मिलते थे लाखों रुपए। संजय के निधन के बाद अब होगा सब बंद। यह तो आप सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 53 की उम्र में दिल के दौरे की वजह से आखिरी सांस लेने वाले संजय कपूर के निधन से कपूर परिवार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत और बिजनेस वर्ल्ड में भी मातम पसरा हुआ है।

संजय के निधन के बाद खबरों की दुनिया में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं और कयास भी लगाए जा रहे हैं। संजय के निधन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनका तलाक भी एक बार फिर से चर्चा में छाया हुआ है। यूं तो दोनों का तलाक हुए बरसों बीत गए थे। प्रिया सचदेव के साथ शादी करके संजय अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। तो वहीं करिश्मा भी सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

लेकिन संजय के निधन के बाद करिश्मा संग उनका तलाक और एलुमिनी की रकम भी चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय हर महीने करिश्मा को अपने बच्चों की परवरिश के लिए मोटे रकम दिया करते थे। तो वहीं अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय के निधन के बाद यह सब बंद हो सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि कई सालों तक कड़वाहट भरे इस रिश्ते में रहने के बाद करिश्मा और संजय साल 2016 में एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए थे। साथ ही दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दे दी गई थीऔर संजय को उनसे मिलने की इजाजत भी दी गई थी।

इसी के साथ वायरल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब संजय और करिश्मा का तलाक हुआ तो अरबपति संजय कपूर ने करिश्मा के नाम पर अपने पिता का खार वाला घर भी दे दिया था। इतना ही नहीं संजय ने 14 करोड़ के बॉन्ड अपने00:01:47 दोनों बच्चों के नाम पर खरीदे थे। लेकिन मीडिया में फैली खबरों के मुताबिक अब संजय कपूर की अचानक और दर्दनाक मौत के बाद अब करिश्मा को मिलने वाली मोटी रकम पर भी फुल स्टॉप लग जाएगा। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकता है।

खास बात यह है कि संजय कपूर करिश्मा से तलाक के बाद भी अपने बच्चों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे और बच्चों के साथ वेकेशन पर भी जाया करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर हर महीने समायरा और किियान की देखरेख के लिए करिश्मा को ₹1 लाख दिया करते थे। जी हां, 10,300 करोड़ के मालिक संजय कपूर के पास दिल्ली के अलावा मुंबई और लंदन में भी कई प्रॉपर्टीज थी। इसी के साथ आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने करिश्मा को तलाक के बाद बतौर एलुमिनी करीब 70 करोड़ दिए थे।

बहरहाल आपको बताते चले कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में बेहद ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद संजय पर कई शॉकिंग इल्जाम लगाते हुए करिश्मा ने साल 2014 में कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। करिश्मा ने एक्स हस्बैंड संजय कपूर पर मारपीट करने के साथ-साथ दोस्तों के साथ सोने पर मजबूर करने के कई भी आरोप लगाए थे। साथ ही संजय ने करिश्मा पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने सिर्फ संजय से पैसों के लिए शादी की थी और 2016 में तलाक लेकर संजय और करिश्मा ने हमेशा हमेशा के लिए अपनी राहें अलग कर ली थी।

खैर तलाक के बाद जहां संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली और करिश्मा आज तक तलाकशुदा होकर सिंगल लाइफ जी रही हैं और अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। फिलहाल संजय कपूर के जाने से करिश्मा के साथ-साथ दोनों बच्चों को भी बड़ा झटका लगा है। साथ ही अपोलो खेलते हुए निधन को गले लगाने वाले संजय कपूर के साथ ही अब करिश्मा और बच्चों को मिलने वाले लाखों रुपए की कीमत पर भी फुल स्टॉप लग जाएगा और पिता होने के नाते संजय की तरफ से मिलने वाला हर फायदा भी बंद हो सकता है।

Leave a Comment