हूबहू सलमान खान की कार्बन कॉपी है यह स्टार किड। साजिद नाडियाडवाला के बेटे ने अपने लुक्स से खींचा सबका ध्यान। 23 के सुफियान ने सबको चौंकाया। लुक्स ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल। वायरल वीडियो में दिखा यंग भाईजान जैसा जलवा। साजिद के लाडले का वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल।
जी हां, बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों स्टार किड्स का जलवा छाया हुआ है। कोई अपने डांस से तो कोई अपने स्टाइलिश लुक्स से चर्चा में है। लेकिन इस बार फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला के लाडले बेटे ने सबको सच में चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्योंकि इस चेहरे में लोगों को द वन एंड ओनली सलमान खान की झलक जो देखने को मिली है।
पहली नजर में ही लोग कह उठे यह तो बिल्कुल यंग भाईजान जैसा लगता है। चलिए आपको भी बिना किसी देरी इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सूफियान नाडियार्ड वाला की जिनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सूफियान नीली टीशर्ट और जींस में नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने पेंडेंट और इयरिंग्स भी पहनी हुई है। उनका पूरा लुक इतना अट्रैक्टिव लग रहा है कि लोग उन्हें देखते ही रुख से जा रहे हैं। लेकिन असली बात सिर्फ उनके कपड़ों तक ही नहीं सुफियान के फिटनेस और उनका टोंड बॉडी स्ट्रक्चर और उनका कॉन्फिडेंट अंदाज सब कुछ ऐसा लग रहा है जैसे अचानक सलमान खान के यंग दिनों की झलक सामने आ गई हो।
एक यूजर ने लिखा साइड से तो बिल्कुल सलमान खान जैसा लग रहा है। दूसरे ने लिखा यंग सलमान खान। वहीं तीसरे ने तो यह भी लिख दिया कि अगर सलमान खान का बेटा होता तो ऐसे ही लगता। फैंस के कमेंट से तो साफ है कि सूफियान का चलने का स्टाइल, कैमरे के सामने उनका एटीट्यूड और खासकर उनका स्माइल देने का तरीका। सब कुछ देखकर सभी लोग इंप्रेस हो गए हैं। आप देख सकते हैं जब सूफियान हल्की सी स्माइल देते हैं तो लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। यह वही मोमेंट है जिसने इंटरनेट पर तहलका सा मचा दिया है।
अब बात करें सूफियान करते क्या है? तो फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं और लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। लेकिन जिस तरह से उनका यह वीडियो वायरल हुआ उससे तो यह साफ हो गया है कि उनका चाम लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं अगर फैमिली की बात करें तो सुफियान के बड़े भाई सुभान नाडियाडवाला भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए एकदम तैयार हैं। उ
नकी डेब्यू फिल्म का नाम ऐसी दीवानगी है। साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान भी फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं और पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ जाती हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इतना तो तय है कि सुफियान अपने लुक्स से लोगों को सलमान खान के यंग दिनों की याद भी जरूर दिला रहे हैं।
