सलमान खान और अभिषेक बच्चन 22 साल बाद इस फिल्म में साथ काम करेंगे।

सलमान खान और अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या का गहरा नाता है। जहां सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लंबे वक्त तक डेट कर चुके हैं और फिर उनका ब्रेकअप भी हो गया था। हालांकि सलमान संग रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक को डेट किया और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। वहीं इसके बाद ना तो ऐश्वर्या ने कभी सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम किया और ना ही अभिषेक बच्चन ने किसी फिल्म में सलमान के साथ काम किया। हालांकि अब अभिषेक बच्चन और सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

सलमान और अभिषेक दोनों ही 22 साल बाद एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। इसको लेकर हाल ही में रितेश देशमुख ने जानकारी दी है। दरअसल दोनों ही स्टार्स अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में लीड रोल में रितेश देशमुख नजर आएंगे जो कि शिवाजी महाराज का रोल प्ले करेंगे। वहीं अभिषेक बच्चन इस फिल्म में शाहजी भोसले का किरदार करेंगे। फिल्म सिनेमाघर में 1 मई को रिलीज होगी।

इस फिल्म की रिलीज से पहले रितेश देशमुख प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल ही में वह बिग बॉस मराठी में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सलमान खान के फिल्म में होने को लेकर खुलासा किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रितेश ने सभी कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और कहा अपने सलमान भाऊ इस फिल्म में हैं। बिग बॉस का मंच है और सलमान भा ना लिया जाए तो क्या फायदा? सलमान भाऊ सुत्ता है। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी स्टेज पर मौजूद थे और रितेश की इस बातों के बाद वह भी मुस्कुराते हुए और सलमान खान के नाम पर तालियां बजाते हुए नजर आए। अभिषेक के इस पॉजिटिव रवैया ने फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि सलमान खान राजा शिवाजी फिल्म में जीवा महाला के रोल में दिखाई देंगे जो छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक थे। सलमान खान फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि सलमान खान और रितेश देशमुख मराठी फिल्म लयभारी में नजर आ चुके हैं। वहीं सलमान खान और अभिषेक बच्चन आखिरी बार 2004 में फिल्म फिर मिलेंगे में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

इसके अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मूवी ढाई अक्षर प्रेम में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कैमियो रोल किया था।

Leave a Comment