थिएटर्स में मची ‘बाजीराव सिंघम’ की धूम, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई..

Singham Again Day 1 BO Collection: अजय देवगन की एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले ही दिन मूवी ने बवाल काट दिया। रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर मूवी ने बंपर कमाई की। वहीं मूवी में स्टार्स के कैमियो ने तो दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया। अजय देवगन के फैंस को मूवी का बेसब्री से इंतजार था। पहले दिन ही थिएटर्स तालियों से गूंज उठे। पहले दिन की कमाई की लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। आइये आपको भी बताते हैं मूवी की पहले दिन की कमाई क्या रही?.

रिलीज से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था की मूवी बंपर ओपनिंग करेगी। वहीं ये प्रेडिक्शन सच होती दिखाई दी। एक्शन से भरपूर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। रोहित शेट्टी की मूवी ने कमाई के मामले में पहले ही दिन अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 3’ को पीछे छोड़ दिया। हालांकि कार्तिक आर्यन की मूवी ने भी अच्छा कारोबार किया लेकिन अजय देवगन की मूवी को पछाड़ नहीं पाई.

अजय देवगन की मूवी ने पहले दिन सिनेमाघरों में लगभग 43.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ये सभी भाषाओं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। वहीं मूवी की हिंदी (2डी) ऑक्यूपेंसी कुल 65.35% थी। सुबह के शोज 39.39% , दोपहर के 71.90% , शाम के 75.91% और रात के 74.19% रहे। वहीं हिंदी (आईमैक्स २डी) ऑक्यूपेंसी कुल 59.00% थी। इनमें सुबह के शोज 76.00% , दोपहर के 70.00% , शाम के 55.00% और रात के 35.00% रहे.

‘सिंघम अगेन’ में ‘चुलबुल पांडे’ (सलमान खान) की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मूवी में ‘भाईजान’ के तीन मिनट के कैमियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। वहीं अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के कैमियो ने भी मूवी में जान डाल दी। दीपिका पादुकोण को पहली बार दर्शकों ने पुलिस के रूप में देखा। वहीं अर्जुन कपूर ने मूवी में विलेन का किरदार निभा सबको चौंका दिया.

Leave a Comment