90 के दशक में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान बन भारत को पहला सुपरहीरो दिया था। ये किरदार बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी फेवरेट था। इसे छोटे पर्दे के कल्ट शो के रूप में याद किया जाता है। शक्तिमान के साथ-साथ इसके बाकी के किरदार भी काफी फेमस हुए थे। अब इस शो ने 19 साल बाद फिर वापसी की है। ये मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। आइए आपको हम उन किरदारों के बारे में बताते हैं जो आज भी लोगों के दिल में राज करते हैं.
मुकेश खन्ना ने इस शो में गंगाधर और शक्तिमान का किरदार निभाया था। शो में मुकेश खन्ना के ये डबल किरदार काफी पसंद किए गए थे। गंगाधर की कॉमेडी और भोलेपन ने ऑडियंस को खूब हंसाया था। ये आज भी ऑडियंस का फेवरेट किरदार है.
गीता विश्वास का किरदार भी काफी फेमस हुआ था। ये किरदार वैष्णवी महंत ने निभाया था। शो में वह एक जर्नलिस्ट बनी थीं। उनका ये किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। आज भी ऑडियंस वैष्णवी को गीता विश्वास के नाम से ही जानते हैं.
शो में इस किरदार ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। शक्तिमान के बाद ये किरदार बच्चों को फेवरेट बन गया था। ‘काली बिल्ली’ का किरदार अश्विनी कालसेकर ने निभाया था। जो बहुत पॉपुलर भी हुआ था। शो में ये ‘काली बिल्ली’ शक्तिमान को मारने आई थी.
तमराज किलविश शो का विलेन था। इसका ‘अंधेरा कायम रहेगा’ डायलॉग बेहद प्रसिद्ध हुआ था। शो में तमराज किलविश का किरदार सुरेंद्र पाल ने निभाया था। इसे काफी पसंद किया गया था। ये शो के लीड विलेन थे जिससे अक्सर शक्तिमान की लड़ाई देखने को मिलती थी.
डॉक्टर जयकाल का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था। ये एक सुपर साइंटिस्ट थे। वहीं डॉक्टर जयकाल की गिनती शक्तिमान के दुश्मनों में होती थी। शो में डॉ. जयकाल का किरदार ललित परिमु ने निभाया था। आज भी डॉ. जयकाल फेवरेट किरदारों में से एक है.