सपा दफ्तर पर बुलोडजर, सब धुआं-धुआं !सड़क चौड़ीकरण… या वजह कुछ और ?

कुछ बिल्डिंग अतिक्रमण में थी। उन पे ध्वस्तकरण की कारवाई की गई। आज मस्जिद तक काम सुभाष पार्क से लेकर मस्जिद तक काम हुआ था कल। सपा दफ्तर पर प्रशासन का पीला पंजा। बुलडोजर एक्शन से चंदौली में मचा हड़कंप। सैकड़ों की भीड़ पहुंची।

पुलिस भी तैनात थी। चंदौली के दीनदयाल नगर में बहुचर्चित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को बुलडोजर एक्शन हुआ है। कई दशक पुराना सपा का यह कार्यालय दीनदयाल नगर में स्थित था। जिस पर सड़क चौड़ीकरण के तहत कारवाई की है। देखिए कैसे प्रशासन का पीला पंजा सपा का झंडा लहराते बिल्डिंग पर गरज रहा है। जब बुलडोजर सपा दफ्तर के सामने आकर रुका तभी इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। कई लोग तमाशबीन बने सड़क पर यह नजारा देख रहे थे। हालांकि प्रशासन ने पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा था। बताया जा रहा है कि चंदौली के पंडित दीनदयाल नगर में दशकों पुराना यह समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। इस पूरे मामले में प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित अतिक्रमण पर नियमानुसार कारवाई की जा रही है और इसी क्रम में यह कदम उठाया गया। कल भी बुलडोजर की कारवाई हुई तो आज लगातार दूसरे दिन चिन्हित किए गए इमारतों के अतिक्रमण को बुलडोजर से गिराया गया।

आज सड़क चौड़ीकरण के दृष्टिगत हम लोग कल काफी मकानों को हम लोगों ने टच किया था जो एक्स पीडब्ल्यूडी के साथ जो मानक है उसके अनुरूप हम लोग काम कर रहे हैं। आज मस्जिद तक काम सुभाष पार्क से लेकर मस्जिद तक काम हुआ था कल। आज सुबह मस्जिद से लेकर हम लोग यहां पे रेलवे ब्रिज तक जो अतिक्रमण है उसको हटा रहे हैं और जो भी हमारे पीडब्ल्यूडी का मानक है उसके अनुरूप ये चिन्नांगन किया गया है। नोटिस दी गई है। उसके बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल नगर में समाजवादी पार्टी का कार्यालय था। उसका भी हम लोगों ने कारवाई की है। कुछ बिल्डिंग अतिक्रमण में थी और उनप ध्वसीकरण की कारवाई की गई है।

कार्यालय जो देखिए अभी सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। बहुत सारे लोग खुद से तोड़ रहे हैं। तो जहां पे अभी काम शुरू नहीं हुआ है वहां पे हम लोग चिन्नांकन करके कारवाई कर रहे हैं। जैसे अभी पूर्व में जो लोगों ने नहीं तोड़ा था हम लोग आज स्टार्ट जब किए तो उनका दोबारा से डिमोलेशन की कारवाई की है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की इस कारवाही में लोग खुद ही सहयोग कर रहे हैं। कई लोग युद्ध से भी अतिक्रमण हटा रहे हैं। लेकिन सपा कार्यालय टूटने के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Leave a Comment