बिना जिम कैसे फिट रहते है आर. माधवन?जानिए फिटनेस रूटीन।

इंडस्ट्री में मैडी के नाम से मशहूर एक्टर आर माधवन धुरंधर फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाने के बाद इस वक्त खूब चर्चा बटोर रहे। आर माधवन ने हमेशा अपनी हुनर और दमदार एक्टिंग का प्रमाण दिया है।

हालांकि आर माधवन केवल अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं अपनी फिटनेस के लिए भी खूब मशहूर है। बचपन की उम्र में पहुंचे आर माधवन आज भी नए एक्टर्स को टक्कर दे सके इतने हैंडसम और फिट है। तो आज हम आपको बताते हैं कि बिना जिम आर माधवन इतनी फिट कैसे रहते हैं और क्या है उनका फिटनेस रूटीन।

कर्ली टेल्स दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हैं और खाने को 45–60 बार अच्छी तरह चबाते हैं. साथ ही वह बताते हैं कि आखिरी मील शाम 6:45 बजे होता है और दोपहर 3 बजे के बाद वह कच्चा कुछ नहीं खाते।

सिर्फ पका हुआ खाना लेते हैं. वे खूब पानी पीते हैं, हरी सब्जियां और हल्का, आसानी से पचने वाला खाना खाते हैं और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं. उनका कहना है की सोने से करीब 90 मिनट पहले वो स्क्रीन यानी फोन से दूरी बना लेते हैं और सुबह लंबी वॉक करते है।

Leave a Comment