शाही परिवार से था गोविंदा का दोस्त ‘राजा’, हीरो बनने की ख्वाहिश थी पर साइड रोल में सिमटा करियर।

इंडस्ट्री सबको सबकुछ नहीं देती किसी को रातोरत शोहरत मिलती है और किसी को कभी नही मिलती। आज हम ऐसे ही एक एक्टर की बात करेंगे जिन्होंने अपना पूरा शाही परिवार छोड़ा केवल एक्टिंग के लिए लेकिन यहां इंडस्ट्री में उनका सिक्का न चला।

इस एक्टर का नाम है राजा बुंदेला. राजा बुंदेला ने 1982 में फिल्म ‘ब्रज भूमि’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और उसके बाद लगभग 22 फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘स्टार’, ‘विजेता’, ‘शोला और शबनम’, ‘परमात्मा’ और ‘सौतेला भाई’ शामिल हैं.शोला और शबनम में गोविंदा का दोस्त बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां तो बटोरीं लेकिन सुपरस्टार नही बन पाए।

धीरे धीरे राजा बुंदेला को एहसास हो गया था कि वह एक साइड हीरो बन गए हैं और अपना करियर सिर्फ एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर ही आगे बढ़ा पाएंगे. हाल फिलहाल की बात करे तो राजा बुंदेला को आखिरी बार सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में देखा गया था उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

फिलहाल वो फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं. वे 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे. उनकी संपत्ति की बात करें तो फिलहाल उनके पास 52 करोड़ की संपति हैं।

Leave a Comment