पाकिस्तान की लड़कियों पर चीन का अजीब ऐलान।

चीन ने कुछ समय पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियों के बारे में अपने नागरिकों को एक ऐसा आदेश दिया था जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। चीन भले ही पाकिस्तान और बांग्लादेश को अपना दोस्त बोलता हो, लेकिन चीन पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियों से डरता है। चीन का यह आदेश कुछ महीनों पहले जारी किया गया था। जिस वक्त बांग्लादेश की सत्ता में मोहम्मद यूनुस बैठा था, उस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश का प्यार चरम पर पहुंच चुका था।

उसी दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश ने चीन पर एक अजीब तरह का हमला किया था। जिसके बाद चीन ने भी एक आदेश जारी कर दियाजो आज तक लागू है। दरअसल चीन ने अपने नागरिकों से कहा कि वह खासतौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियों से बचकर रहें। इन लड़कियों से भूलकर भी शादी ना करें और इन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कियों के झांसे में बिल्कुल ना आए।

क्योंकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन ने यह कदम अपने डिप्लोमेट्स और नागरिकों को जासूसी और हनी ट्रैप से बचाने के लिए उठाया है। चीन को डर है कि अमेरिका, बांग्लादेश और पाकिस्तानी लड़कियों को दुल्हन बनाकर चीन में जासूसी के लिए घुसपैठ करवा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि चीन के लोग आखिर पाकिस्तानी औरबांग्लादेशी लड़कियों के झांसे में कैसे फंस रहे हैं?

दरअसल चीन में 3.5 करोड़ से भी ज्यादा पुरुषों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं। 80 के दशक में चीनी सरकार ने देश में एक बच्चा नीति यानी वन चाइल्ड पॉलिसी लागू कर दी थी। हालांकि 2015 में चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी को बंद कर दिया था।

लेकिन दशकों तक चली वन चाइल्ड पॉलिसी की वजह से चीन में लोगों ने सिर्फ एक बच्चा पैदा किया और उनमें से भी ज्यादातर लड़के पैदा हो गए। ऐसे में जो चीनी लोग ज्यादा योग्य नहीं है उन्हें शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही। 2020की जनगणना के मुताबिक चीन में 105 पुरुषों पर सिर्फ 100 महिलाएं हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान और बांग्लादेश को चीन की इस आपदा में एक अवसर दिखा। पाकिस्तान और बांग्लादेश में कई गैंग्स बन गए जिन्होंने अपने ही देश की लड़कियों को लीगल और इललीगल तरीके से चीनी लोगों से शादी करने के लिए भेजना शुरू कर दिया। जिन नाकारा और निकम्मे चीनी लोगों की शादियां नहीं हो रही थी उन्हें भी यह फायदे का सौदा लगा।

यह चीनी लोग आराम से बिना किसी कानूनी अड़चन के पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कियों को शादी करके चीन में बसाने लगे लेकिन इससे चीनी सरकार में हड़कंप मच गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सरकार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियों पर बहुत ज्यादा शक है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चीनी सरकार हर उस पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़की को जासूस समझती है जो दुल्हन बनकर चीन में आकर बस गई है। चीनी सरकार अपने डिप्लोमेट्स को तो पहले ही पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कियों से बचने के लिए बोल चुकी है। लेकिन इस बार आदेश आम चीनियों के लिए है। चीन एक ऐसा देश है जिसकी जानकारी बाकी दुनिया को कभी नहीं लग पाती। आप कई बार सुनते होंगे कि चीन की अर्थव्यवस्था कितनी तगड़ी है। चीन कितना जबरदस्त काम कर रहा है। लेकिन आपकोबता दें कि चीन के हालात बहुत बुरे चल रहे हैं। चीन में कारोबार ठप हो रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर पहुंच रही है। ऐसे में चीनी सरकार को डर है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियां यहां आकर बस गई तो उसके कई राज खुल सकते हैं।

चीन ने तो विदेशों में भी काम कर रहे अपने नागरिकों को पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कियों से दूर रहने के लिए कहा है। हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित चीनी दूतावास ने बांग्लादेश में काम के सिलसिले में रहने वाले अपने चीनी नागरिकों से कहा है कि वहां की लड़कियों के जाल में मतफंसना।

बांग्लादेशी लड़कियों से शादी करने की कोई जरूरत नहीं है। चीनी दूतावास को लग रहा है कि बांग्लादेश की लड़कियां उनके नागरिकों को हनी ट्रैप में फंसा रही हैं। ऐसे में चीनी सरकार का मानना है कि उनके पुरुष कुंवारे ही मर जाएं मगर पाकिस्तान और बांग्लादेश की लड़कियों से शादी ना करें।

Leave a Comment