पीएम मोदी ने कराई मसाज !वीडियो में असली शख्स कौन है ?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पीएम मोदी का नाम देकर वायरल किया जा रहा है। इसमें एक महिला सफेद दाढ़ी वाले उम्रदराज इंसान की फेस मसाज करते हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस उम्रदराज इंसान को कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी बता रहे हैं और लिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मसाज वाला वीडियो लीक हो गया है.

आगे जांच के दौरान मालूम चला कि यह वायरल वीडियो दिख रहा है। आगे अल्ट न्यूज़ की फैक्ट चेक जांच में पता चला कि यह शख्स क्रिएटर प्रदीप कौर ढिलो के पार्टनर जसपाल सिंह हैं। जो अक्सर प्रदीप कौर ढिलो के पोस्ट में साथ नजर आते हैं। नीचे एक पोस्ट में दोनों को साथ देखा जा सकता है। क्रिएटर द्वारा Facebook पर दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में रहते हैं और उनका होमटाउन भारत के पंजाब अमृतसर में है। बता दें कि ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के फैक्ट ट्वीट के बाद मधु पूर्णिमा किशोर ने अपना पोस्ट भी डिलीट कर दिया।

यानी असल में वायरल वीडियो क्रिएटर [संगीत] प्रदीप कौर ढिलो और जसपाल सिंह का है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता और यूज़र्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मसाज का वीडियो बताते हुए झूठे दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

Leave a Comment