फूले फूले गाल, सूजा चेहरा! बदल गई कैटरीना कैफ नई तस्वीरों ने उड़ाया होश

उले फले गाल डबल चिन क्या से क्या हुई कैटरीना कैफ मां बनने के बाद बदल गया हुलिया नई तस्वीरें देख हैरान रह गए फैंस विहान की मम्मी के पफी फेस ने खींचा ध्यान ब्लैक कोट पहन वेट छुपाने की कोशिश प्रेगनेंसी फैट को घटाने में लगी एक्ट्रेस बॉलीवुड की बाबी डोल कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी जिंदगी के एक नए और बेहद खूबसूरत फेस को एंजॉय कर रही हैं। मदरहुड 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान को जन्म देने के बाद से कैटरीना कैफ के साथ-साथ उनके पति विक्की कौशल की दुनिया भी पूरी तरह से बदल गई।

लेकिन एक मां की जर्नी हर मायने में अलग होती है। मेंटली भी और फिजिकली भी। जैसे कि हर नई मां के साथ होता है। कैटरीना के भी बॉडी साइज और शेप में बहुत बदलाव आए हैं। हाल ही में सामने आई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा बज बनाया हुआ है। तस्वीरों में उनके फूले-फूले गाल, हल्की सी डबल चिन और पफी फेस ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। कुछ लोग हैरान हुए और कुछ ने सवाल उठाए। लेकिन बता दें यह बदलाव मां बनने के बाद बिल्कुल नेचुरल है। वहीं ब्लैक कोट पहनकर और टेबल के पीछे बैठे एक्ट्रेस ने अपने वेट को थोड़ा छुपाने की कोशिश जरूर की। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस कहीं भी कम नहीं दिखा। मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कैटरीना ने जिस ग्रेस के साथ इस बदलाव को अपनाया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। उनके लुक की अगर बात करें, तो ब्लैक टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कोट कैरी किया हुआ है।

एक हाथ में घड़ी और गले में सिंपल सा नेक पीस पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा हुआ है और चेहरे पर लाइट सा मेकअप है। इस लुक में कैटरीना कैफ बेहद एलगेंट लग रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ वेट पर कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल प्रेगनेंसी के बाद का वेट लॉस प्रोसेस आसान नहीं होता। और बता दें कैटरीना कैफ ने तो अपनी फिटनेस जर्नी भी शुरू कर दी है और इसके लिए वह जानी मानी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराची वाला के साथ भी काम कर रही हैं।

यासमीन के साथ उन्हें हाल ही में स्पॉट भी किया गया। जिससे यह बात साफ है कि वह धीरे-धीरे अपने पुराने फिट अवतार में लौटने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस पूरी सिचुएशन में सबसे खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने खुद को किसी अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड में फिट करने की जल्दी नहीं दिखाई।

उनकी हालिया स्टोरी में उनका प्रेगनेंसी फैट साफ नजर आ रहा है और यही चीज उन्हें और भी ज्यादा रियल और रिलेटेबल बनाती है। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ कुछ लोग उनके लुक्स पर कमेंट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई फैंस उनके सपोर्ट में भी खड़े हो गए हैं। उनका कहना है नई मां के लिए यह बदलाव बिल्कुल नॉर्मल है और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। जहां एक तरफ वह अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपने बेटे विहान के साथ हर पल को एंजॉय भी कर रही हैं। यही बैलेंस उन्हें और भी ज्यादा रियल बनाता है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो उन्होंने अभी कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। उनका पूरा फोकस उनके बेटे की परवरिश पर ही है।

Leave a Comment