नीतू कपूर के तानों से परेशान हुई करीना ,प्रेग्नेंसी में लगाई थी रोक-टोक।

नीतू कपूर के तानों से परेशान हो गई थी करीना कपूर। प्रेगनेंसी के वक्त सैफ अली खान की बेगम का हुआ यह कैसा हाल। चाची ने भतीजी के खाने पर लगाई रोक-टोक। कपूर लेडीज में हो सकती थी अनबन। सालों बाद सामने आया असली सच।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान एक ऐसा परिवार है जिसमें कम से कम चार पीढ़ियां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 96 साल से एक्टिव हैं और तभी से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नजर भी आ रही है। क्या आप जानते हैं बाहर से कपूर परिवार जितना रॉयल नजर आता है अंदर से उतना ही सिंपल और आम परिवार की तरह ही है। इस बात की झलक नेटफ्लिक्स के शो डाइनिंग वि द कपूर्स में साफ-साफ नजर आ रही है।

एक आम परिवार की तरह ही रिश्तों में खटास भी आ जाती है और फिर वही खटास कब उस रिश्ते को मजबूत कर देती है, इस बात का भी पता नहीं चलता। जी हां, एक वक्त ऐसा आ गया था जब नीतू कपूर और करीना कपूर के बीच अनबन हो सकती थी। अब नीतू कपूर के स्वभाव से तो हर कोई वाकिफ है। ऐसे में उनके स्वभाव का कहर एक वक्त पर करीना कपूर पर भी पड़ने लग गया था। जब प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने बेबो के खाने-पीने पर रोक-टोक लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि खुद करीना कपूर ने शो के दौरान किया है।

भले ही यह सब मस्तीमज़ाक में क्यों ना कहा गया हो, लेकिन बेबो की नेशनल टीवी पर कही बात लोगों के ज़हन में घर कर गई है। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल डाइनिंग वि द कपूर सब Netflix पर स्ट्रीम कर रहा है जो दर्शकों को कपूर परिवार की एक झलक दिखाता है।

इस दौरान पूरा परिवार मिलकर राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मना रही हैं। ऐसे में करीना ने उस समय को याद किया जब प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा खाने के कारण नीतू कपूर ने उन्हें टोक दिया था।

दरअसल अरमान जैन ने इस मौके पर लंच आयोजित किया जिसमें नीतू ने करीना की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो बहुत खाती हैं। करीना ने बीच में ही टोकते हुए कहा आपने मुझे तब देखा था जब मैं प्रेग्नेंट थी और आप मुझे यह कहकर गुस्सा रही थी कि ज्यादा मत खाओ और मैंने कहा मैं प्रेग्नेंट हूं तो वह बोली तो क्या हुआ?

हालांकि ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ है जब नीतू के तानों से परेशान हुई करीना ने अपना दर्द जाहिर किया हो। इसके बाद लंच टेबल पर रणबीर ने अपनी दादी मां के हाथों से बने बेग्ड मैक एंड चीज को याद किया और उसे अपनी पहली खाने की यादों में से एक बताया। इसी दौरान करीना ने पूरे परिवार को बताया कि कैसे नीतू उन्हें इसे ज्यादा खाने पर चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी।

मेरी प्रेगनेंसी के दौरान नीतू आंटी ने मेरे साथ जो किया वो यह था कि जब मैं बेक्ड डिश खा रही थी और मैं बहुत ज्यादा खा रही थी तो वह कहती थी कितना खा रही है मैंने कहा मैं प्रेग्नेंट हूं मुझे खाने की इजाजत है लेकिन वो कहती थी यह सब मत खाओ।

करीना की इन बातों को सुनने के बाद फैंस ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि आखिर प्रेगनेंसी के दौरान नीतू को इतनी रोक-टोक नहीं लगानी चाहिए थी।

हालांकि आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं है कि दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। नीतू कपूर अपनी डाइट और हेल्थ को लेकर काफी ध्यान रखती हैं और यही वजह है कि वह बार-बार करीना कपूर को भी अपना ध्यान रखने के लिए कह रही थी।

Leave a Comment