इस एक्टर ने शूटिंग के लंच ब्रेक में ही कर ली थी महेबुबा से शादी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सीक्रेट मैरिज के किस तो आपने कहीं सुने होंगे लेकिन आपने कभी यह सुना है कि किसी एक्टर ने लंच ब्रेक में अपनी महबूबा से शादी कर ली? आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सही दे मशहूर एक्टर थे लेकिन उनके शादी का किस्सा भी बहुत मशहूर रहा।

हम बात कर रहे हैं देवानंद और उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक की।कल्पना कार्तिक का असली नाम मोना था. वह एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. यहीं पर उनकी खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींचा और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री का मौका मिला. चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बाजी’ में काम करने का ऑफर दिया, जिससे उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ और उन्होंने पहली ही फिल्म से पहचान बना ली.

फिल्म ‘बाजी’ के सेट पर कल्पना कार्तिक और देव आनंद की मुलाकात हुई. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने ‘आंधियां’, ‘हमसफर’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘हाउस नंबर 44′ और ‘नौ दो ग्यारह’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया और एक हिट जोड़ी बन गए.

कहा जाता है कि फिल्म टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग के बीच लंच ब्रेक में ही दोनों ने चुपचाप शादी कर ली. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी गई। कल्पना कार्तिक ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया, लेकिन उनकी असली पहचान देव आनंद की पत्नी के रूप में ही रही.

Leave a Comment