Reliance Indstries के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल 2026 को अपना जन्मदिन बेहद सिंपल और भक्तिमय अंदाज में मनाया।
इस खास मौके पर उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें अंबानी परिवार का सादगी भरा अंदाज नजर आ रहा है।
वायरल होते वीडियोस में एक वीडियो ऐसा है जिसमें अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ननद ईशा की बेटी आद्या संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। मामी भांजी का वीडियो लोगों का दिल चुरा रहा है। पहले आप भी देखें यह वीडियो। वायरल हो रहे वीडियो में जो सबसे दिल छू लेने वाला पल था वह था राधिका मर्चेंट का नन्ही आद्या संग मस्ती करना।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपनी ननद ईशा की बेटी आद्या के साथ खूब बातचीत कर रही हैं। राधिका आद्या से कुछ मजेदार बातें कर रही हैं और उन्हें चिढ़ा रही हैं। राधिका का यह अंदाज सबको बहुत पसंद आ रहा है।
