गोविंदा की हुई बेइज्जती बीवी के बाद बहू ने मारे सरेआम ताने।

कृष्णा की बीवी ने की गोविंदा की बेइज्जती। घर की बहू ने सरेआम उड़ाया ससुर का मजाक। अपमान से भरे शब्द सुन हैरान रह गए लोग। पहले बीवी सुनीता तो अब बहू कश्मीरा ने मारे ताने। बीवी की हरकत से शर्मिंदा हुआ गोविंदा का भांजा। स्टेटमेंट हो गया सोशल मीडिया पर वायरल। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा का परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा दिए थे और अब घर की बहू कश्मीरा शाह ने सरेआम गोविंदा का मजाक उड़ादिया है। उनकी बेइज्जती कर दी है। जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं और गोविंदा के चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते कश्मीरा शाह इतनी भड़क गई कि उन्होंने गोविंदा का सरेआम मजाक बना दिया। जैसा कि सभी जानते हैं इस वक्त कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इसी के लेटेस्ट एपिसोड में कश्मीरा शाह ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब वो गोविंदा के फैंस के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल रिसेंट एपिसोड के प्रमोशनल क्लिप में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन सुदेश लहरी की पत्नी, बेटी, बहू और बेटा और पोता बतौर गेस्ट आए हुए थे।

इसी दौरान सुदेश अपनी पत्नी से शिकायत करने लगते हैं कि कृष्णा उन्हें बुड्ढा बुड्ढा कहता रहता है। जिसके बाद सुदेश की पत्नी कृष्णा से कहती हैं कि आपके भी दो बच्चे हैं और हमारे भी। आपके पास और क्या है? इसी बीच कृष्णा कह देते हैं कि उनके पास मामा है। इसी बातचीत के बीच कश्मीरा शाह कूद पड़ती हैं और कहती हैं हमेशा मामा है। मामा है तो उनको साड़ी पहनाकर इधर लाओ। यह सुनकर कुछ लोग शॉक हो गए और कुछ हंसने लगे। वहीं अंकिता लोखंडे ने बीच में आकर बात बदल दी। ऐसे में कृष्णा अभिषेक को जवाब देने का मौका नहीं मिला। इस कमेंट के बाद कुछ लोग कश्मीरा शाह को ट्रोल कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि उनके इसी तरह के बयानों की वजह से मामा भांजे के बीच विवाद हो जाता है। वहीं कुछ लोग यह कहकर डिफेंड कर रहे हैं। यह सब मेकर्स ने उन्हें बोलने के लिए जरूर कहा होगा। आपको बता दें गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का रिश्ता कुछ समय पहले भी विवादों का शिकार हो गया था। कहते हैं.

7 साल तक गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा से बात नहीं की थी और इस मनमुटाव की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। दरअसल द कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने एक मजाक किया था और गोविंदा को वह अपमानजनक लगा था। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के बीच भी तूममे हो गई थी। इस बयानबाजी ने आग में घी का काम कर दिया और सालों तक इनके बीच कोल्ड वॉर चलती रही।

फिर कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में मामा गोविंदा पुरानी बातों को भुलाकर आशीर्वाद देने पहुंच गए थे और सारे गिले शिकवे खत्म कर दिए। और अब कश्मीरा का गोविंदा को साड़ी पहनाने वाला बयान वायरल हो रहा है। फिलहाल गोविंदा का इस मजाक पर कोई रिस्पांस सामने नहीं आया है।

Leave a Comment