इलाज के लिए पैसा चाहिए…काम के लिए तरसा कोमेडी एक्टर

इलाज के लिए काम की तलाश में मशहूर एक्टर बुढ़ापे में काम मांगने को मजबूर। मशहूर कॉमेडियन की हालत देख होगी तकलीफ। 86 की उम्र में बदले हालात दे रहे फैंस को तकलीफ। तो यह कहानी किसी और की नहीं बल्कि 86 साल के हो चुके बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन दिनेश हि की है। अपनी कॉमेडी से पीढ़ियों को हंसाने वाले मशहूर एक्टर दिनेश आज के वक्त में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और हालात ऐसे हैं कि 86 साल की उम्र में खर्चे के लिए काम की तलाश भी कर रहे हैं।

और हाल ही में दिग्गज एक्टर ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की और ऐसे कई खुलासे किए जिसे सुनने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन भी खिसक गई है। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान हिंगू ने बताया कि मैं 86 साल का हूं। मैं कभी-कभी काम के लिए बाहर भी जाता हूं। हाल ही में मैं गिर गया और मुझे चोट लग गई। अब ठीक है डॉक्टर के पास जाने के लिए भी माल चाहिए ना। वह तो लूटते हैं। कभी लाओ ₹5000 कभी ₹6000 लाओ। कैरेक्टर आर्टिस्ट को इतने पैसे नहीं मिलते। तो सुना आपने 86 साल की उम्र में पैसों के लिए काम करने को तरस रहे एक्टर की हालात का सच जानने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस मायूस हो गए हैं।

एक तरफ अपनी कॉमेडी से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिनेश हिंघू अब पाई-पाई को तरस रहे हैं। आर्थिक स्थिति के स्ट्रगल के साथ-साथ एक्टर दिनेश सिंघू ने बताया कि उन्होंने ब्लैक एंड वाइट फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी अपने टैलेंट का हुनर दिखाया है। उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि 86 साल की उम्र में वह कभी-कभी काम पर जाते हैं क्योंकि उन्हें डॉक्टर के खर्चों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है।

उनकी यादगार कॉमेडी फिल्मों में बाजीगर, हमराज, साजन और नो एंट्री शामिल हैं। पारसी किरदारों में उनकी कॉमेडी आज भी लोगों को खूब याद है। फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों पर जादू चलाने वाले दिनेश ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। जिनमें दूरदर्शन के शोज़ भी शामिल है। बता दें कि 90 के दशक और 2000 के आखिर में उनके किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे। लेकिन आर्थिक जरूरतों के कारण उन्होंने बाद में भी काम करना जारी रखा।

जी हां, 86 साल की उम्र में काम करते रहना दिनेश सिंघू के सिर्फ जुनून का हिस्सा नहीं बल्कि मजबूरी का सबूत भी है। साथ ही यह दिग्गज एक्टर के लिए जीवन चलाने का सवाल भी है। डॉक्टर के खर्चों को लेकर उनका यह बयान भले ही सीधा और काफी साधारण लगता हो, लेकिन इसके पीछे बड़ी सच्चाई और दर्द छिपा है।

दिग्गज एक्टर का यह खुलासा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चाहने वाले अपने-अपने तरीके से एक्टर का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कब तक दिनेश हिंघू को बॉलीवुड सितारों की तरफ से आर्थिक मदद मिलती है और कौन 86 साल के एक्टर का मसीहा बन उनका सहारा बनता है।

Leave a Comment